रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ली पीएम आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक, कोटद्वार व पौड़ी और थलीसैंण में धीमी प्रगति पर की नाराजगी व्यक्त, 15 दिसंबर से पूर्व निर्माण कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2024 3:42 अपराह्न

पौड़ी :  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका पौड़ी और नगर पंचायत थलीसैंण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी जारी की है। उन्होंने सभी नगर निकायों को 15 दिसंबर से पूर्व आवासों का निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। काम की संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नगर निगम कोटद्वार के सिटी मिशन मैनेजर (सीएमएम) पीएम आवास योजना का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बुधवार को जिला कार्यालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की निर्माण प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि पौड़ी जिले में उक्त योजना में 934 आवासों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है और 346 आवास जियोटैग नहीं हुए हैं। नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका पौड़ी और नगर पंचायत थलीसैंण की कार्य प्रगति काफी धीमी है। कोटद्वार में 849 आवास, पौड़ी में 69, थलीसैंण में 15 और श्रीनगर में  01 आवासों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी ने संबंधित निकायों के अधिकारियों से कार्य शुरू नहीं होने का कारण पूछा। कोटद्वार के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने सिटी मिशन मैनेजर पीएम आवास योजना का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पौड़ी के अधिशासी अधिकारी एसके जोशी ने बताया कि लगभग 35 लाभार्थियों को भवन निर्माण शुरू नहीं कराने पर नोटिस भेजे गए हैं। कुछ ने जवाब नहीं भेजे हैं और कुछ ने अवगत कराया है कि वह इच्छुक नहीं हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो लाभार्थी काम नहीं करवाना चाहते उनकी स्वीकृति निरस्त की जाए। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को योजना की पुनः समीक्षा की जाएगी। इससे पूर्व सभी नगर निकाय भवनों का जियोटैग और निर्माण कार्य शुरू करवा दें।

बैठक में नगर निगम कोटद्वार के सहायक नगर आयुक्त कोटद्वार शेखर शर्मा, सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर गायत्री, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी एसके जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थलीसैंण दीपक प्रताप, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली पूनम और प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक सुशील आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.