रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया सम्बोधित, पौड़ी वीसी कक्ष में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सुना उद्बोधन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2020 5:47 अपराह्न

पौड़ी : राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायतों को टेलीकास्ट/वैबकास्ट सीधा प्रसारण के माध्यम से सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन तथा “स्वामित्व” का उद्घाटन किया। उद्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे ग्राम पंचायत, जिला पंचायत के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से वार्ता भी की, जिनके द्वारा कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

जनपद के विकास भवन परिसर पौड़ी के वी.सी. कक्ष में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी सहित संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने सीधा प्रसारण के माध्यम से अपने-अपने घरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान “ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन” का उद्घाटन किया। “ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन” में पंचायत नियोजन एवं विकास कार्यों के बेहतर विशलेषण एवं क्रियान्वयन हेतु वर्तमान पंचायत इंटरप्राइज सूट के विभिन्न एप्लीकेशन को संकलित कर एक एप्लीकेशन के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, असम आदि राज्यों के ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उनके द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 के तहत किये गये उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी एवं इसी तरह आगे भी कार्य करते रहने को कहा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सेक्टर योजना के तहत “स्वामित्व” का उद्घाटन किया। योजना के तहत संबंधित राज्य के राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, भारतीय सर्वेक्षण विभाग की साझेदारी में संचालित की जायेगी, जिसमें ग्राम क्षेत्रान्तर्गत व्यक्तियों की आवासीय सम्पत्ति, सम्पत्ति से संबंधित दस्तावेज के प्रकरण एवं ड्रोन आधारित सर्वेक्षण किये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्बोधन में कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनने में एवं एक मजबूत लोकतंत्र में ग्राम पंचायत की अहम भूमिका है। पंचायतों से जुड़ी व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने के लिए निरन्तर कार्य किये जा रहे है।

उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने को कहा। उन्होंने आयुष मंत्रालय से जारी निर्देशों तथा स्वच्छता से संबंधित बातों का अनुपालन करते हुए शाररिक व्यायम, योग करने तथा कोविड-19 के खिलाफ सभी को सक्रिय होकर सजग रहने को कहा। कोविद 19 से बचाव हेतु सभी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक भी लापरवाही पूरे गांव को खतरे में डाल सकता है। इसलिए ढील की कोई गुंजाइस न दें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, एपीडी सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एएमए जिला पंचायत कबूल चन्द, डीपीआरओ एम.एम.खान, सीएओ एम.एस. राणा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.