रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 07 माह की बच्ची देवश्री का सफल काॅक्लर इम्प्लांट, हॉस्पिटल में अब तक 121 बच्चों की हुई सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी, उत्तराखण्ड राज्य में सबसे कम उम्र के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का पहला मामला

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2024 5:56 अपराह्न
  • बधाई देवश्री : अब आप बोल और सुन पाएंगी
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के द्वारा 7 माह के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की गई। उत्तराखण्ड में किसी बच्चे के सबसे कम उम्र में काॅकलियर इम्पलांट सर्जरी होने का यह पहला मामला है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 121 बच्चों की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की जा चुकी हैं। यह उत्तराखण्ड के किसी भी मेडिकल काॅलेज, अस्पताल में हुई सर्वाधिक काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का आंकड़ा भी है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों व स्टाफ की पूरी टीम को बधाई दी। 
देहरादून निवासी बेबी देवश्री को जन्मजात न सुनने की समस्या थी। मेडिकल साइंस में इसे डैफम्यूटिज्म कहते हैं। जब माता-पिता को बच्चे की इस परेशानी के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग में सम्पर्क किया। नाक कान गला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डाॅ त्रिप्ती ममगाईं ने देवश्री की काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की। इस मामले की खास बात यह भी रही कि देवश्री के माता पिता बीमारी के बारे में बेहद जागरूक थे। उन्होंने बिना समय गवाएं डाॅक्टरी परामर्श लिया। सफल काॅक्लर इम्प्लांट के बाद बच्ची सुनने लगी है। देवश्री के माता पिता नेे सफल काॅक्लर इम्प्लांट के बाद श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ त्रिप्ती ममगाईं और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। 
डाॅ. त्रिप्ती ममगाईं ने जानकारी दी कि ईएसआई, सीजीएचएस, ईसीएचएस के कार्डधारकों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है। इन सम्बन्धित योजनाओं के अन्तर्गत नियमानुसार किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति कैशलैस काॅकलियर इम्प्लांट योजना का लाभ ले सकते हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 121 रोगियों का निःशुल्क काॅक्लर इम्प्लांट किया जा चुका है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एडिप स्कीम (एसिस्टेंस टू डिसेबल पर्संस) के अन्तर्गत 5 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क काॅकलियर इम्प्लांट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। जिन बच्चों बोलने या सुनने में परेशानी है, कान की मशीन लगाने के बावजूद भी सुनाई नहीं देता है ऐसे किसी भी आयु वर्ग के मरीज़ काॅकलियर इम्प्लांट के बारे में प्लान कर सकते हैं। कैश उपचार में काॅकलियर इम्प्लांट का व्यय लगभग 6.5 लाख रुपये एवं उपचार दवाईयां मिलाकर लगभग 7 से 7.5 लाख रुपये तक आ जाता है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • यमकेश्वर के सिरासू को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, वाटर पार्क से कॉटेज तक विकसित होंगी सुविधाएं, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया क्षेत्र का भ्रमण, राफ्टिंग-बोटिंग की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश
  • नैक प्रत्यायन की तैयारियों को मिलेगी विशेषज्ञ मार्गदर्शन से नई गति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ डॉ. निमेश मिगलानी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : उत्तरकाशी मे आया भूकंप
  • उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
  • शीतकाल के लिए श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • एलटी शिक्षकों ने डायट गौचर में पांच दिन सीखे शिक्षण के नए गुर
  • ब्रह्मकपाल में पिंडदान के साथ पितृ पक्ष संपन्न
  • मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं
  • हरिद्वार में विजिलेंस का शिकंजा : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार
  • सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.