बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंजुमन इस्लामिया बहुदेशीय भवन का निर्माण कार्य फरवरी 2022 तक पूर्ण करायें – सीएम नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2021 9:03 अपराह्न
मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा की
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत ऋणधारियों को ऋण उपलब्ध करायें, इससे अल्पसंख्यको को काफी सहुलियत होगी।
अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं को 15 किलोग्राम अनाज का वितरण सुनिश्चित
‘उन्नयन बिहार मॉडल के विभिन्न अवयवों को मदरसों में अपनायें ताकि बच्चे-बच्चियां और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें।
 राज्य के सभी जिले में वक्फ बोर्ड की बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण करायें ताकि लोग इसका उपयोग कर सके।
अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं/महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की योजना बनायें।
विजय शंकर

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा की। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सचिव डॉ. सफीना ए०एन० ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बिहार राज्य वक्फ विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनायें, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना राज्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना, अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण योजना, अल्पसंख्यक छात्रावास खाद्यान्न योजना, राज्य कोचिंग योजना, अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता / तलाकशुदा महिला हेतु सहायता योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया हॉल के बहुदेशीय भवन का निर्माण कार्य फरवरी 2022 तक पूर्ण करायें। यह ऐतिहासिक भवन है। अंजुमन इस्लामिया डॉल का एक अलग ही महत्व है। हमारा इससे विशेष लगाव है। यह भवन जल्द से जल्द तैयार हो जायेगा तो वक्फ बोर्ड की आमदनी का साधन भी होगा, साथ ही यह जनोपयोगी भी होगा। राज्य के सभी जिले में वक्फ बोर्ड की बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण करायें ताकि लोग इसका उपयोग कर सकें. इससे उन्हें काफी सहुलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में आने के बाद से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के लिये विशेष योजनायें चलाई गई है, जिससे उनके शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये हमलोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिये जो योजनायें चलाई जा रही हैं उसके कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा करते रहें, ताकि इसका लाभ उन्हें मिलता रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नयन बिहार मॉडल के विभिन्न अवयवों को मदरसों में अपनायें, ताकि बच्चे-बच्चियां और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजनाओं के तहत ऋणधारियों को ऋण उपलब्ध कराये इससे अधिक से अधिक लोग ऋण लेने के लिये प्रेरित होंगे और उनका रोजगार बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं को 15 किलोग्राम अनाज का वितरण सुनिश्चित करें। अल्पसंख्यक वर्ग की लड़कियों/महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की योजना बनायें। राज्य कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग की सुविधा निरंतर जारी रखें। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमां खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सचिव डॉ. सफीना एएन तथा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अमिर अफाक अहमद फैजी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.