शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीवीओ व डीएचओ कार्यालय के आस-पास फैले कूडे को लेकर दोनो कार्यालयाध्यक्षों के होंगे चालान – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 9, 2024 12:12 पूर्वाह्न
  • राज्य स्थापना दिवस के पूर्वाअवसर को स्वच्छता व सेवा दिवस के रुप में मनाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री जी फैसला सराहनीय – विधायक
  • सेवा दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों में बांटे फल, निर्धनों को कम्बल वितरण कर दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई 
पौड़ी : शासन के निर्देशों के क्रम में राज्य स्थापना दिवस के पूर्व अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जनपदभर में स्वच्छता एवं सेवा दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी की उपस्थिति व जिला प्रशासन के सहयोग से विकास भवन परिसर के चारो ओर व विकास मार्ग पर वृहत सफाई अभियन चलाया गया। इस अवसर पर निर्धन, असहाय व राहगीरों को विकास भवन प्रांगण में गर्म कम्बल व फल वितरित किये गये। जबकि जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती मरीजो को फल वितरित कर सेवा दिवस मनाया गाया। 
शुक्रवार को आयोजित स्वच्छता व सेवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित विकास भवन के आस-पास स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों, अधिकारियों व कर्मचारियों, पर्यावरण मिश्रों के सहयोग से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। विकास भवन परिसर में मुख्य पशु-चिकित्साधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी कार्यालयों के आसपास फैले कूडे को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने दोनो कार्यालयाध्यक्षों के नाम चालन काटने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु-चिकित्साधिकारी कार्यालय के पीछे बने छोटे भाग को पार्क के रुप में विकसित करने को कहा है। विकास भवन के आस-पास कूडे को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कूडे़ के बिखराव को रोकने के लिए कर्मचारियों व कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों में व्यवहारिक बदलाव की आवश्यकता है। इस हेतु उन्होने परियोजना प्रबंधक स्वजल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी को निर्देश दिये कि सफाई अभियान के दौरान एकत्रि किये गये कूड़े का पृथकीकरण करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 
इसके उपरान्त विधायक व जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा विकास भवन प्रांगण में 25 गरीब/असहाय/राहगीरों को आने वाले सर्द मौसम से बचाने के लिए गर्म कम्बल व फल वितरित किये गये। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राकुमार पोरी ने कहा कि हाल ही में मर्चुला में हुई बस दुर्घटना के कारण मुख्यमंत्री जी द्वारा 25 वें राज्य स्थापना दिवस को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। जबकि राज्य स्थापना दिवस के पूर्वाअवसर पर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर स्वच्छता व सेवा दिवस के रुप में मनाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया यह फैसला सराहनीय है। उन्होने कहा कि सेवा दिवस के अवसर पर निर्धनों को सर्दी से बचाने के लिए कम्बल वितरण करना भाग्य की बात है। इसके उपरान्त उन्होने जिला चिकित्सालय पंहुचकर सर्जिकल वार्ड, पोस्ट डीलीवरी वार्ड, शिशु वार्ड, महिला वार्ड, में उपचार व अन्य स्वस्थ्य सेवाओं हेतु भर्ती मरीजो, तीमारदारों को सेवा दिवस पर फल वितरण करते हुए राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राजचंद्र सेठ, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शैलेन्द्र पाण्डे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी एसके जोशी, डॉ. विजय, समाजसेविका/राज्य आन्दोलनकारी बीरा भण्डारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी पर्यावरण मित्र उपस्थित थे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, फरवरी 2027 तक पूरा होगा निर्माण, 82 गांवों को मिलेगी राहत
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 06 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां, ट्रॉमा केयर में समय पर उपचार और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप जीवन बचाने में अहम
  • उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
  • त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील
  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.