सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र – सौरभ नौडियाल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2021 5:15 अपराह्न
पौड़ी गढ़वाल : नेहरु युवा केन्द्र ने सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में चलाया स्वच्छता अभियान
पौड़ी : नेहरू युवा केन्द्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के निर्देशन में सम्पूर्ण भारत में माह अक्टूबर, 2021 में पूरे माह स्वच्छ भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नेहरु युवा केन्द्र, पौड़ी द्वारा विकास क्षेत्र दुगड्डा के सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सिद्धबली मंदिर परिसर तथा पार्क से प्लास्टिक का कचरा उठाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम कोटद्वार के वार्ड सदस्य सौरभ नौडियाल ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। इस तरह के स्वच्छता अभियान हर सप्ताह एक बार अवश्य चलाने चाहिए तथा स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए कहा कि हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए,यदि प्लास्टिक का इस्तेमाल किया भी जाता है तो उसे एक जगह एकत्रित कर कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि गांधीजी ने जिस गंदगी मुक्त भारत की परिकल्पना की थी उसे साकार करने की आज भारत सरकार को आवश्यकता महसूस हुई है क्योंकि पूरा देश सिंगल यूज प्लास्टिक की वजह से परेशान है। इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जनमानस को इस मुहिम का हिस्सा बनाने की जिम्मेदारी नेहरु युवा केन्द्र को दी गयी है। जिले के ऐतिहासिक स्थलों बस स्टेशन, रेलवे स्टशन, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानांे, प्राकृतिक पेयजल स्रोतों, चिकित्सालयों, विभिन्न कार्यालय परिसरों में स्वच्छता तथा उसके आस पास जमा हुए प्लास्टिक के कचरे को जमा कर उसे रिसाइक्लिंग हेतु भेजा जाएगा। एकत्रित हुए प्लास्टिक के कचरे की रिसाइक्लिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज विभाग ने ली है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी ललित मोहन सती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के विभिन्न युवा मण्डलों काशीरामपुर, शिवपुर, लोकमणीपुर आदि के सदस्य तथा स्वंयसेवीयों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रवि कश्यप, पंकज नेगी, रितिक तोमर, दिग्विजय सिंह, अजय कश्यप, विशाल कश्यप, नितीश पोखरियाल, शुभम डोबरियाल, आशीष बिडालिया तथा मंदिर परिसर के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उक्रांद ने जनजागरण रैली को सफल बनाने को तैयारियां की तेज
  • 3 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस का महासम्मेलन, “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ
  • अनसूया देवी की रथ डोली प्रवास पर पहुंची खल्ला गांव
  • धूमधाम से मनाया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
  • सिगुणी ग्राम में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनता दरबार में सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं
  • उत्तरकाशी: भालू के हमले में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
  • विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ इठारना में सरकार जनता के द्वार; डीएम सविन बंसल ने सुनी जन समस्याएं; अधिकतर समस्याओं का निस्तारण
  • HIV एड्स के खिलाफ सामूहिक जंग, युवा शक्ति से लेकर जनभागीदारी तक मजबूत अभियान
  • आईआईटी रुड़की में आयोजित हुआ HOPE 2025 – खुशी और मानव उत्कर्ष पर वैश्विक सम्मेलन
  • चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को के तहत चलेगा मुकदमा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.