रविवार, दिसम्बर 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को के तहत चलेगा मुकदमा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2025 7:32 अपराह्न

देहरादून : चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ एवं यौन शोषण के आरोपी अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई है। राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा के प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर सेवा से हटा दिया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी दशोली की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा में राजनीति विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी पर छात्र-छात्राओं का यौन शोषण व छेड़छाड़ के गम्भीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों की ओर से दर्ज शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से प्रकरण में अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध निरस्त कर सेवा से हटा दिया है। इस संबंध में राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा के प्रधानाचार्य ने अनुबंध निरस्ती के आदेश जारी कर दिये हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक वर्ष 2015 में राजनीति विज्ञान विषय में अतिथि प्रवक्ता के पद नियुक्त हुआ। हाल ही में अभिभावकों द्वारा उक्त आरोपी शिक्षक के खिलाफ यौन शोषण व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विद्यालयी स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावक संघ की बैठक बुलाई गई। जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उच्च स्तर पर की गई। जिसके क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा को आरोपी शिक्षक का अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, साथ ही सीईओ चमोली ने उक्त प्रकरण में बरती लापरवाही को लेकर प्रधानाचार्य को दो दिन के भीतर तथ्यपरक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी दशोली ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ चमोली कोतवाली पुलिस में पोस्को अधिनियम के तहत मुकदाम दर्ज कर दिया है। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता, छेड़छाड़ या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों को कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उक्त प्रकरण में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने व ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूल स्तर पर निगरानी एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ
  • धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर
  • पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल
  • भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी – राज्यपाल
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
  • डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला
  • कुंभ मेले में उत्तराखंड की लोक देव परंपरा दिखेगी वैश्विक मंच पर
  • सीएम धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
  • ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में समावेशी शिक्षा और हिमालय संरक्षण की सराहना, धस्माना और डॉ. हसीन हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.