सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य सरकार बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए हर स्तर पर कर रही है कार्य – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2020 10:39 अपराह्न

कोटद्वार : सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज तहसील सभागार कोटद्वार में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार एवं भाबर कोटद्वार के प्राचार्य एवं विभाग प्रभारियों साथ बैठक की। उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय में समुचित व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु संबंधित प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने दोनों महाविद्यालयों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए निस्तारण हेतु चर्चा की। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास परक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में 20 कंप्यूटर, दो स्मार्ट क्लासरूम, 100% फर्नीचर, 10 शौचालय, रैंप, ई-बोर्ड, खेल का मैदान, वाटर प्यूरीफायर, प्रयोगशाला उपकरण आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राज्य सरकार बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है।

उन्होंने महाविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई, जिसमे परीक्षाओं के संदर्भ में निर्णय लिया गया। कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर अन्तिम वर्ष एवं अन्तिम सेमेस्टर के छात्र-छात्रों की परीक्षायें 24 अगस्त से 25 सितम्बर तक आयोजित की जायेंगी तथा 25 अक्टूबर तक परीक्षा फल घोषित कर दिया जायेगा। जबकि 01 नवम्बर से नया सत्र शुरू कर दिया जायेगा।

इसके अलावा पुराने छात्र छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षायें यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार अगली कक्षाओं में प्रोमोट करते हुए 05 अगस्त तक परीक्षा फल घोषित कर 16 अगस्त से ऑनलाईन कक्षायें शुरू कर दी जायेंगी। कहा कि 12वीं के परीक्षाफल घोषित होने के साथ ही समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों बीए, बीएससी, आदि कक्षाओं में प्रथम वर्ष हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जायेगी तथा 01 नवम्बर से कक्षायें प्रारम्भ होंगी। उन्होंने परीक्षा आयोजित करने के लिए कॉलेज प्रशासन को समुचित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये।

विधायक लैंसडौन महंत दिलीप रावत जी ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों राज्य का सर्वांगीण विकास बताया।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने उच्च शिक्षा मंत्री सहित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रो. जानकी पंवार ने उच्च शिक्षा जगत में माननीय मंत्री द्वारा शिक्षा में नवाचार हेतु किए गए सार्थक प्रयास जैसे प्रत्येक कार्य दिवस पर होने वाले ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान ड्रेस कोड,एवं पुस्तक दान इत्यादि पर प्रकाश डाला।

निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो. कुमकुम रौतेला ने इस अवसर पर महाविद्यालयों के विकास में प्राचार्यो व प्राध्यापकों की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की नेक ग्रेडिंग के अपग्रेडेशन हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएं।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा, राजकीय महाविद्यालय भाबर प्राचार्य प्रो. विजय अग्रवाल, विभाग प्रभारी डॉ. डीएम शर्मा, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. महंत मोर्य, डॉ. एमडी कुशवाहा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. पी.डी. अग्रवाल, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. अमित कुमार जायसवाल, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. भागवत रावत, प्रो./ मीडिया प्रभारी डॉ. तनु मित्तल, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. अनुराग शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.