मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में नगर पंचायत द्वारा निरंतर की जा रही है बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, व्यापारियों को दुकानों से उत्सर्जित कूड़े की सूचना देने की जा रही है अपील

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2024 5:53 अपराह्न
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुर्माने की जा रही है कार्यवाही
रुद्रप्रयाग :  श्री केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ वातावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों को केदारनाथ धाम में निरंतर व बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ नीरज कुमार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया कि कतिपय व्यापारियों द्वारा उनके प्रतिष्ठानों से उत्पन्न कूड़े को खुले में जलाया जा रहा है। उन्होंने केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में होने के कारण दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों की साफ-सफाई के दौरान उत्पन्न कूड़े को एकत्रित कर खुले में न जलाने की अपील की है। साथ ही कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित कर उसकी सूचना नगर पंचायत केदारनाथ को देने की अपील की है ताकि एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने केदारनाथ क्षेत्रातंर्गत सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों से उत्पन्न किसी भी तरह का कूड़ा खुले में न जलाएं। इससे एक ओर जहां पर्यावरण को बड़ी मात्रा में नुकसान होता है वहीं दूसरी ओर ऐसा करना स्वच्छता नियमों का भी उलंघन है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत अवस्थित दुकानदारों व व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों में विशेष तौर पर सफाई रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने नगर पंचायत केदारनाथ क्षेत्रांतर्गत दुकानदारों से प्रतिष्ठानों का कूड़ा आसपास न फैलाने की अपील की है। साथ ही अवगत कराया है कि स्वच्छता नियमों का पालन न करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है। इसके साथ ही व्यापारियों से दुकानों से उत्सर्जित कूड़े की सूचना नगर पंचायत केदारनाथ को देने की अपील भी की है। जिससे दुकानों से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।
     

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.