रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ब्रिजिंग फ्राॅम थ्योरी विद प्रैक्टिस इन वैक्सीनोलाॅजी पर कार्यशाला आयोजित 

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2024 1:45 पूर्वाह्न
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विभाग द्वारा ’ब्रिजिंग फ्राॅम थ्योरी विद प्रैक्टिस इन वैक्सीनोलाॅजी’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज के प्रिंसिपल डाॅ. अशोक नायक, रजिस्ट्रार, अनुसंधान एवं विकास श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ. पंकज मिश्रा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष, डाॅ. बिदुं अग्रवाल एवं वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ व सचिव आई.ए.पी., देहरादून, डाॅ. तन्वी खन्ना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 
स्वागत अभिभाषण डाॅ. तन्वी खन्ना के द्वारा दिया गया। उन्होने कार्यशााला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने कार्यशाला के विषय का परिचय देते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों को दैनिक व्यवहार में टीकों के साथ अक्सर आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तैयार करना है। एसोसिएट प्रोफेसर, शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष, डाॅ. बी.एस.ए. हाॅस्पिटल एंड मेडिकल काॅलेज, नई दिल्ली ने अपने विषय ’बुनियादी इम्यूनोलाॅजी और सामान्य सिद्वांत’ के बारे में बताया। उन्होंने शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों को निर्देशित किया कि मरीजों के लिए टीकोें की खुराक किस प्रकार तय की जाए। उन्होंने बताया कि टीके किस तरह से शिशुओं और बच्चों की रक्षा करते है, जिससे परिणामस्वरूप बीमारियों की रोकथाम होती है और इस प्रकार उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। 
उपाध्यक्ष, आई.ए.पी.( इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स) उत्तरी जोन, डाॅ. सतीश शर्मा ने कोल्ड चेन विषय पर प्रकाश डाला। उन्होने विभिन्न टीकों को कैसे संग्रहित किया जाए और अनुकूल तापमान कैसे बनाए रखा जाए इसके बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, चिरंजीव अस्पताल, रूड़की, डाॅ. सुधीर चौधरी  ने अपने विषय टीकाकरण के बाद पेश आने वाली प्रतिकूल घटनाएं (साईड इेफैक्टस), ए.इ.एफ.आई. के बारे में बताया। उन्होंने शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों को बताया कि विभिन्न टीकाकरण के बाद उभरने वाले दुष्प्रभावों को कैसे नियंत्रित किया जाए। 
डाॅ. उत्कर्ष शर्मा ने अपने विषय ’विशेष परिस्थितियों में टीके’ के बारे मेें बताया। उन्होनें इस बात पर प्रकाश डाला कि शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा विशेष परिस्थियों में टीकाकरण कैसे किया जाना चाहिए जैसे कि कीमोथेरेपी ले रहे बच्चे, प्रतिरक्षा-सप्रेसेंट लेने वाले बच्चे, स्टेराॅयड लेने वाले बच्चे, आदि। उपरोक्त वक्ताओं ने पोलियो, रोटावायरस, एमएमआर, इन्फ्लुएंजा, टाइफाइड, एचपीवी, रेबीज, एचएवी, वैक्सीन, वैरिसेला, मेनिंगोकोकल, जेई, ट्रैक्लर्स वैक्सीन, हर्पीस जोस्टर, आदि जैसे विभिन्न टीकों पर शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों के सामान्य प्रश्नों के उत्तर भी दिए। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. उत्कर्ष शर्मा ने दिया। 
श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज, हिमालयन इंस्टीटयूट हाॅस्पिटल ट्रस्ट और अन्य मेडिकल काॅलेजों के 50 से अधिक शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यशाला को सफल बनाने में डाॅ. रागिनी सिंह, डाॅ. विशाल कौशिक, डाॅ. मोनिका कश्यप, डाॅ. श्रुति, डाॅ. प्रमिला और डाॅ. मेघा लूथरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

1 of 13
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.