शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2024 4:59 अपराह्न
  • मसूरी , पीपलकोटी , नंदप्रयाग , हरिद्वार , चकराता , पोखरी आदि स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम 
  • नुक्कड़ नाटक, सफाई अभियान, सफाई मित्रों के लिए हेल्थ कैंप, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रम हो रहे आयोजित
देहरादून : प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा सके। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, सफाई अभियान, सफाई मित्रों के लिए हेल्थ कैंप, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। 

नंदप्रयाग

नंदप्रयाग नगर पंचायत द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्यावरण मित्र सुरक्षा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत नंदप्रयाग के समस्त पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीम में डाo चंदा रावत, डाo प्रांजल चंद्र, डाo कविता कंडेरी, आदि  मौजूद रहे।

पीपलकोटी

उधर , पीपलकोटी में “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” के तहत “जब स्वस्थ होगा पर्यावरण मित्र, तभी तो नगर साफ रहेगा” विषय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण व “हेपेटाइटिस-बी एवं टेटनस” का टीकाकरण तथा रक्त जांच की गई। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत पीपलकोटी के अधिशासी अधिकारी श्री उपेन्द्र दत्त तिवारी, श्री अनिल सिंह रावत, श्री अतुल राणा, श्री मोहित सिंह, श्री वीरेन्द्र लाल, तथा नगर पंचायत में कार्यरत समस्त पर्यावरण मित्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपलकोटी के चिकित्सा डा० भवन व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पंचायत पोखरी द्वारा भी बुधवार को स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें पर्यावरण मित्रों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच सीएचसी में की गई। 

मसूरी 

मसूरी में भी स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत बारह कैंची रोड से लेकर किंक्रेग रोड तक साफ सफाई की गई, जिसमें लगभग 100 किलो ग्राम कूड़े की मात्रा एकत्रित हुई। एकत्रित किए गए कूड़े को कूड़ा वाहनों में भरकर मसूरी आई0डी0एच0 पर स्थित एम0आर0एफ0 सेंटर भेजा गया।
उपरोक्त विशेष सफाई अभियान श्री राजवीर सिंह चौहान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी, सफाई निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुपरवाइजर नगर पालिका परिषद मसूरी के सहयोग से चलाया गया।

हरिद्वार 

हरिद्वार में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत ढंडेरा कार्यालय में फार्मासिस्ट अन्तोदय दिवस मनाया गया , जिसमें पर्यावरण मित्रों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। 

चकराता 

कैण्ट इण्टर कॉलेज चकराता/ छावनी परिषद चकराता के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को प्रधानाचार्य वेदप्रकाश के नेतृत्व में ” स्वच्छता अभियान पर स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता विषय पर रैली निकाली का आयोजन किया, जिसमें नुक्कड़ नाटक द्वारा चकराता बाजार में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान इण्टर कॉलेज से शिक्षक पुर्णिमा राणा,  सुनील कुमार,  कलम सिंह तोमर, विनोद बहुखंडी, शूरवीर सिंह चौहान, अजपाल नेगी, जयेन्द्र कुमार तथा नेहा अरोड़ा एवं ईश्वर दत्त जोशी, मन्तु आर्य सहित कई लोग उपस्थित रहें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.