गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड की इस युनिवर्सिटी के छात्रों ने फेल कर दिए 382 शिक्षक

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2024 4:06 अपराह्न

देहरादून : टीचर छात्रों को अच्छा नहीं करने पर कम नंबर देते हैं। नतीजतन कई छात्र फेल हो जाते हैं। लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि जो शिक्षक स्टूडेंट्स को पड़ा रहे हैं। उन शिक्षकों को उन्हीं के स्टूडेंट्स ने फेल कर दिया हो। ऐसा उत्तराखंड में हुआ है। यहां उत्तराखंड टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (UTU) के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के 382 शिक्षकों को फेल कर दिया। अब इन शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य को पहले से बेहतर बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। 

शिक्षकों का ऑनलाइन फीडबैक मांगा

दरअसल, UTUने नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत यूनिवर्सिटी ने 22079 स्टूडेंट्स ने उनको पढ़ाने वाले 1728 शिक्षकों का ऑनलाइन फीडबैक मांगा। फीडबैक के डाटा का विश्लेषण करने के बाद यह सामने आया कि 382 शिक्षक स्टूडेंट्स की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके। यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स से 41 अलग-अलग बिंदुओं पर शिक्षकों का तीन श्रेणी में फीडबैक हासिल किया है।

फीडबैक में 382 शिक्षकों कम नंबर मिले 

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने कहा कि यूटीयू और उससे संबद्ध सभी तकनीकी संस्थानों के छात्रों से 4 महीने पहले शिक्षकों का अनिवार्य फीडबैक मांगा गया था। सेमेस्टर परीक्षा की आनसर शीट को इंटरनेट पर देखने से पहले फीडबैक देना अनिवार्य कर दिया गया था। फीडबैक में 382 शिक्षक उत्कृष्टता की श्रेणी (80 फीसदी अंक) तक नहीं पहुंच सके।

कुछ 50% से भी कम नंबर मिले 

इनमें से 23 शिक्षकों को तो 50 प्रतिशत और उससे भी कम नंबर मिले। 807 शिक्षकों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। 455 शिक्षकों को 90 से 99 प्रतिशत नंबर भी मिले हैं। 100 में से 100 अंक पाने वाले 84 शिक्षक आदर्श बने। 80 प्रतिशत से कम नंबर वाले सभी शिक्षकों को अपने शिक्षण में सुधार करना होगा। 70 प्रतिशत से कम वालों के लिए सभी 41 पहलुओं पर फोकस करना जरूरी कर दिया गया है। 50 प्रतिशत से कम स्कोर वालों को अपने में विशेष सुधार की करना होगा।

41 सवाल पूछे गए थे

फीडबैक के लिए विवि की वेबसाइट पर जारी फॉर्म में 6 श्रेणियों के अंतर्गत 41 सवाल पूछे गए थे। जिनमें शिक्षकों का अनुशासन प्रति जोर, विषय की गहन जानकारी, शिक्षण मैथेडोलॉजी, शिक्षक का व्यवहार, प्रयोगात्मक कार्यप्रणाली, कक्षा में उपस्थिति, शिक्षक का पढ़ाते समय आत्मविश्वास, नवीन शिक्षण विधियों का उपयोग आदि को शामिल किया था।

चार विकल्पों में से एक का चुनना था

इन बिंदुओं पर छात्रों को फीडबैक के लिए चार विकल्पों में से एक का चुनना था। यानी प्रत्येक बिंदु पर सर्वश्रेष्ठ, अच्छा, सामान्य एवं खराब का विकल्प चुनना था। जिसके आधार पर कंप्यूटर पर स्टेटिस्टिक्स तैयार की गई। जिसके आधार पर नंबर दिए गए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.