posted on : सितम्बर 29, 2021 9:42 अपराह्न
विजय शंकर
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधान परिषद के समापति कक्ष में आयोजित नवनिर्वाचित विधान पार्षद रोजीना नाजिश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने कक्ष में रोजीना नाजिश को विधान परिषद की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



