शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट, पोषण किट, स्वच्छ्ता किट और वैष्णवी किट किए वितरित; कहा – स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड को त्याग कर अपनाएं मिलेट्स

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2024 6:32 अपराह्न
  • पोषण मैदे में नहीं मोटे अनाज में है- रेखा आर्या
  • पोषण मतलब स्वस्थ रहने की गारन्टी….
हरिद्वार :  महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या  हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित ” किशोरी जागरूकता कार्यक्रम”  में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बच्चे देश का भविष्य होते हैं और कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए गर्भाशय से ही  बच्चे के पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है ,जब बच्चा पोषण युक्त होगा तभी वह भविष्य में देश प्रदेश की जिम्मेदारी लेने के लिए सक्षम बनेगा और वह तब सक्षम बनेगा जब उसकी गर्भवती माता को सही पोषण मिलेगा । आजकल के खानपान पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा पोषण फास्ट फूड में नहीं मिलेट्स में इसलिए स्वाद के लिए नहीं स्वास्थ्य के लिए सोचने की आवश्यकता है और हम अगर मोटे अनाज को अपने खान-पान का हिस्सा बना दें तब  कुपोषण की लड़ाई कारगर साबित होगी। 
मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश सरकार भी सुपोषित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए  गर्भवती ,स्तनपान कराने वाली माताओं और बहनों के लिए तमाम  जरुरी जागरूकता कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है। जिसके तहत लैंगिक समानता की दिशा में  नंदा गौरा योजना के तहत बालिका के जन्म पर ₹11000 की धनराशि दी जा रही है और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत बालक बालिक होने पर 5000 से 6000 तक की धनराशि दी जा रही है।  मंत्री रेखा आर्य ने बताया है पहले किट सिर्फ बच्चियों के जन्म पर दी जाती थी लेकिन अब प्रदेश में बच्चे के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट वितरित की जा रहे हैं जो कहीं ना कहीं जच्चे और बच्चे को स्वस्थ बनाने की दिशा में एक सफलतम प्रयास है।
महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा मातृ दूध अपने आप में औषधि है और उसका कोई विकल्प नहीं है। मातृ दूध शिशु को कई बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बना देता है। पहले महिलाएं 2 साल तक बच्चों को दूध पिलाया करती थी अब 6 महीने तक दूध पिलाना भी मुश्किल हो जाता है। यह चिंतित करने वाला विषय है । इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का  भी पोषण माह में तमाम जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाने के लिए आभार जताया ।
इस दौरान मंत्री रेखा नें महिला कल्याण योजनाओं की लाभार्थी बहन , बेटियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, पोषण किट, स्वच्छ्ता किट और वैष्णवी किट वितरित किये।  कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष  रंजना चतुर्वेदी, उपनिदेशक विक्रम सिंह,  डॉ. छवि, डॉ. बेबी यादव, डॉ. पारुल, बाल विकास परियोजना अधिकारी, देव सिंह, धर्मवीर सिंह, संदीप कुमार, सोनू कुमार, संदीप अरोड़ा, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, वर्षा, बीना, सुधा, समस्त सुपरवाइजर, कार्मिक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
 

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
  • धर्म और संस्कृति का संगम : ज्योतिर्मठ में आज से रामलीला महायज्ञ का भव्य शंखनाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.