मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आरटीआई कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, मनरेगा योजना में किये गये मार्ग निर्माण कार्यो की जाँच की मांग

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2020 11:02 अपराह्न

मनरेगा योजना के अंतर्गत किये गये मार्ग निर्माण में घोटाले का आरोप।

आरटीआई कार्यकर्ता ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से की जांच कराने की मांग।

काशीपुर/जसपुर । विकास खण्ड जसपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत संपर्क मार्ग में अनियमितता किये जाने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता ने मुख्यमन्त्री को पत्र भेजकर वर्ष 2014-15 में संपर्क मार्ग निर्माण में ट्रेक्ट्रर-ट्राली द्वारा मिट्टी भरान करने तथा बनाये गये बिल / बाउचर तथा एमबी कार्यों में हेराफेरी कर भुगतान करने का आरोप लगाया है । साथ ही किसी उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्यों में सम्मिलित अधिकारियों / कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अजहर द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि विकास खण्ड जसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुर में वर्ष 2014-15 में मनरेगा योजना के अंतर्गत सत्तार के घर से शमशेर के खेत तक संपर्क मार्ग निर्माण संबंधित सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 8 मई 2019 को लोक सूचना अधिकारी /खण्ड विकास अधिकारी जसपुर से सूचना मांगी गई थी । लोक सूचना अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सूचना नही देने के उद्देश्य से मामले को लटकाये रखा तथा सूचना समय पर उपलब्ध नही कराने के सम्बंध में मामला उत्तराखंड सूचना आयोग देहरादून में पहुँच गया तब तक एक वर्ष का समय लग गया सूचना आयोग की सख्ती के आदेश के उपरांत सूचना उपलब्ध कराई गई तो प्राप्त सूचना में किये गये कार्यों में घोर अनियमिततायें पायी गई हैं ।

आरटीआई कार्यकर्ता का आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत किये गये संपर्क मार्ग निर्माण में मिट्टी भरान कार्य मजदूरों द्वारा ही कराया जाता है । जबकि प्राप्त सूचना के अनुसार मिट्टी भरान कार्य ट्रेक्ट्रर-ट्राली द्वारा करना तथा 294 घन मी. 51रु घन मी. के हिसाब से 14 हजार 994 रुपये का भुगतान बैंक के माध्यम से दर्शाया है । जबकि ट्रेक्टर से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दिखाया न ही मिट्टी भरान व उठान का किसी भी अधिकारी का प्रमाण-पत्र भी नहीं है । इसके अलावा मार्ग निर्माण में मिट्टी भरान कार्य की एमबी में कनिष्ठ अभियंता द्वारा 51 रुपये घन मी. के हिसाब से 301.34 घन मी. दर्शाया है जिसकी धनराशि 15 हज़ार 368.64 रुपये एव उसी कार्य मे 301.34 घन मी. 88.57 प्रति घन मी. से 26689.68 रुपये का भुगतान पुनः दिखाया गया है एक ही कार्य का मिट्टी भरान का कुल भुगतान 43 हज़ार 658.02 रुपये का किया गया है ठेकेदार द्वारा बिल / बाउचर में 51 रुपये घन मी. से 294 घन मी. मिट्टी डालना तथा एमबी में अधिक मिट्टी भरान कार्य दिखाकर धनराशि का भुगतान कर दुरुपयोग किया गया है। मस्टरोल के अनुसार संपर्क मार्ग निर्माण कार्य में 12 दिन में कुल 168 दिहाड़ियों का भुगतान भी किया गया है ।

आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अजहर ने मुख्यमन्त्री को पत्र भेजकर मनरेगा कार्य एवं बिल / बाउचरों में हेराफेरी करने तथा एमबी में हेराफेरी कर सरकारी धन में घोटाला करने के मामले में जांच करने तथा कार्यवाई की मांग की है ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.