कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने बाढ प्रभावित पनियाली गदेरे का निरीक्षण किया। पनियाली स्रोत में बाढ सुरक्षा कार्यो को न करवाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।
महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि बाढ सुरक्षा कार्यो को लेकर विगत वर्ष शासन सहित जिलाधिकारी को साढे चार करोड़ का इस्टीमेट भेजा गया था। लेकिन पूरा साल गुजर जाने के बाद भी बाढ सुरक्षा कार्य नहीं करवाये गये जिससे विगत दिनों आयी भारी बारिश के चलते पनियाली गदेरे का सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों का अधिकांश सामान खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हुए बाढ सुरक्षा कार्यो को नहीं करवाया गया तो आने वाली बरसात में भयानक मंजर देखने को मिल सकता है।
महापौर ने कहा कि बाढ के दृष्टिकोण से पनियाली स्रोत में निर्माण कार्य करवाया जाना जरूरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, कमला शाह, आशाराम, शहनाज शम्सी, जितेन्द्र भाटिया, महेन्द्र, कृष्णा प्रजापति, बलवीर रावत, विजय रावत, महावीर रावत मौजूद थे।




Discussion about this post