बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून के नामी स्कूल में 8वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, गुवाहाटी में दर्ज हुई जीरो FIR

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2024 2:35 अपराह्न

देहरादून। देहरादून के नामी स्कूल में 8वीं के छात्र के शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने गुवाहाटी में वेल्हम बॉयज स्जीकूल के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराई है। इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है।

पीड़ित छात्र के पिता असम पुलिस में वरिष्ठ अफसर पद से रिटायर हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित छात्र के पिता अपने बेटे को लेकर गुवाहाटी चले गए और फिर वहीं जीरो एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, इस आरोप को स्कूल प्रशासन ने खारिज कर दिया और कहा कि आंतरिक जांच में ऐसा कोई मामला नहीं आया।

डालनवाला कोतवाली सर्किल के सीओ आशीष भारद्वाज के अनुसार गुवाहाटी पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा वेल्हम बॉयज स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। बेटा स्कूल के बोर्डिंग में रहता है। कुछ समय से बेटे ने जब फोन नहीं किया तो वह उससे मिलने के लिए स्कूल पहुंच गए। बेटा काफी उदास था और बार-बार पूछने पर भी कुछ नहीं बता रहा था। बेटे को भरोसे में लेकर गुमशुम रहने का कारण पूछा तब उसने बताया कि कुछ वरिष्ठ छात्रों ने उसके साथ रेगिंग की है।

पिता के अनुसार बेटे ने बताया कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी, लेकिन आरोप है कि वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने बेटे को गुवाहाटी लेकर चले गए। वहां उन्होंने संबंधित थाने में रैगिंग व दुर्व्यवहार को लेकर एक शिकायती पत्र दिया। गुवाहटी पुलिस ने जीरो एफआइआर कर डालनवाला कोतवाली को स्थानांतरित कर दी। सीओ के मुताबिक मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही पीड़ित बच्चे व उसके पिता को देहरादून बुलाया जाएगा। उनके बयान लेने के बाद स्कूल प्रशासन/प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।

SSP अजय सिंह के अनुसार असम पुलिस के माध्यम से डालनवाला कोतवाली को जीरो FIR प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाले अपने पुत्र के साथ स्कूल के हॉस्टल में वरिष्ठ छात्रों की ओर से रैगिंग कर मारपीट करने और उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। जीरो एफआइआर को डालनवाला कोवताली ट्रांसफर कर मारपीट व पोक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वेल्हम बॉयज स्कूल के प्रशासक अब्दुल सलीम का कहना है कि पीड़ित छात्र के पिता की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया है। स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र के साथ कुछ गलत होने की सूचना दी थी। जिसमें स्कूल की ओर से हर स्तर पर जांच की गई। लेकिन, आंतरिक जांच में ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया। SSP से भी हम मिले हैं। इस पूरे मामले में जो भी जांच प्रक्रिया है, स्कूल उसमें हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.