कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी भाबर मंडल के कार्यालय का वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया. यह कोटद्वार विधान सभा के लिए संगठन के लिए संजीवनी एवं कार्यकर्ता निर्माण करेगा.

भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला जी ने बताया कि जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत के निर्दशानुसार यह कार्यलय संगठन को मजबूती प्रदान करेगा. महामंत्री गौरव जोशी ने कहा कि यह कार्यालय भाबर मंडल के कार्यकर्ता के संपर्क संवाद का केंद्र रहेगा.

कार्यक्रम में जिलामहामत्री जंग बहादुर, जिला मंत्री मंजू जखमोला, पार्षद गायत्री भट्ट, दिनेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश खुल्बे, निरुबाला खंतवाल, कुलदीप रावत, सिमरन बिष्ट, अभिलाषा भारद्वाज, पवन देवरानी, दिनेश बलोधी, राजीव डबराल, पूनम खंतवाल, लता बलूनी आदि मौजूद रहे.




Discussion about this post