कोटद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा ऐडवोकेट, पत्रकार, कलाकारो, चालक परिचालकों सहित दैनिक रोजगार वालो को राजकीय सहयता देने के सन्दर्भ में सांकेतिक धरने की मुहिम में कोटद्वार मे भी कांग्रेसजनों द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया ।

बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा उन्होने हरीश रावत की मुहिम का समर्थन करते हुए ऐडवोकेट, पत्रकार, कलाकार, चालक, परिचालकों सहित दैनिक रोजगार करने वालो को आर्थिक सहयोग देने की मांग की है ।
कोरोना संक्रमण काल में ऐडवोकेट, पत्रकार, कलाकार, चालक, परिचालकों सहित दैनिक रोजगार वालो की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है तथा सरकार भी उनकी सुध नही ले रही है । हरीश रावत सरकार ने ऐडवोकेट, पत्रकार, कलाकारो आदि के लिए कल्याण कोष की स्थापना की थी ताकि उनकी मदद की जा सके । कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र कल्याण कोष को बहाल कर उन्हें सहायता प्रदान करे ।

धरना देने वालो मे पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महा सचिव प्रवेश रावत, बृजेन्द्र नेगी, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, देवेन्द्र भट्ट, अतुल नेगी, विक्रम राणा, भिमेन्द्र पंवार, रितेश बडोला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।




Discussion about this post