शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 20, 2021 9:42 अपराह्न

प्रयागराज : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में मिला। शाम को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मठ को सीज कर दिया। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मौके है एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी आरे महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हरिद्वार के गाजी वाली में स्थित उनके आश्रम में आनंद गिरी को नजरबंद किया गया है थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा उनके आश्रम में पूछताछ करने पहुंची है मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण यूपी पुलिस के संपर्क में है हरिद्वार पुलिस। वही आनंद गिरि ने साफ तौर पर कहा की महेंद्र नरेंद्र गिरी आत्महत्या नहीं कर सकते उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह उनका लिखा हुआ पत्र अगर देखेंगे तो समझ जाएंगे कि उन्होंने लिखा है या किसी ने लिखा है यानी आनंद गिरी महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की आशंका जता रहे हैं.

सूचना पर जिले के सभी आलाधिकारी मौके पर

संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित आवास में रहते थे। सोमवार की शाम सेवादार उनके कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। महंत नरेंद्र गिरी का शव फांसी पर लटक रहा था। पूरे मठ में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिले के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मठ को सीज कर दिया था।

शिष्य आनंद गिरी से विवाद के बाद चर्चा में आए

मौके पर फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट भी जांच कर रही थी। डीएम ने लखनऊ में उच्चाधिकारियों को प्रारंभिक सूचना से अवगत कराया। महंत नरेंद्र गिरी हाल में ही अपने शिष्य आनंद गिरी से विवाद में चर्चा में आए थे। हालांकि वह विवाद आनंद गिरी के माफी मांगने के बाद खत्म हो गया था लेकिन मठ और मंदिर में आनंद का प्रवेश नहीं हो पाया था। इसके अलावा जाहिरा तौर पर कोई बड़ा विवाद अभी सामने नहीं आया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा

जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उनका शव फांसी पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनकी मौत कैसे हुई? आईजी केपी सिंह का कहना है कि नरेंद्र गिरी का शव फांसी पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है। नरेंद्र गिरी के निधन की सूचना पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मठ के सेवादारों से पूछताछ

पुलिस अधिकारियों ने मठ के सेवादारों से पूछताछ की है। सोमवार को सुबह से ही मठ आने और जाने वालों की सूची भी मांगी गई है। महंत नरेंद्र गिरी के मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैक प्रत्यायन की तैयारियों को मिलेगी विशेषज्ञ मार्गदर्शन से नई गति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ डॉ. निमेश मिगलानी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : उत्तरकाशी मे आया भूकंप
  • उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
  • शीतकाल के लिए श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • एलटी शिक्षकों ने डायट गौचर में पांच दिन सीखे शिक्षण के नए गुर
  • ब्रह्मकपाल में पिंडदान के साथ पितृ पक्ष संपन्न
  • मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं
  • हरिद्वार में विजिलेंस का शिकंजा : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार
  • सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : 90 किलो गांजा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.