कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित कुंभीचौड़ में आधुनिक शौचालय बनाने हेतु ग्रामवासियों ने बुधवार को उप जिलाधिकारी /नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड नंबर दो के कुंभीचौड चौराहे में आधुनिक शौचालय बनाया जाना प्रस्तावित है जिसका कि क्षेत्रवासियों एवं महिलाओं ने विरोध भी किया था लेकिन अब ग्रामीण महिला एवं क्षेत्रवासी कुछ शर्तों पर यह शौचालय निर्माण के लिए तैयार हुए हैं जिसमें उनकी मुख्य मांग है कि शौचालय आधुनिक एवं हाईटेक होना चाहिए । नियमित पानी की व्यवस्था एवं साफ सफाई का उचित प्रबंध व शौचालय में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था की जानी चाहिए । ज्ञापन सौंपने में समाजसेवी अंजू पुंडीर, पूर्व प्रधान दीपक पांडेय, यशोदा थपलियाल, राजेश्वरी नेगी, अरुण बहुगुणा, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।




Discussion about this post