कोटद्वार । जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रंजना रावत ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया. जिसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के भाबर में बरसात के मौसम के मददेनजर बाढ़ आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की मांग की है ।
ज्ञापन में बताया कि शहर के खोह, मालन, सुखरो नदियों सहित बाढ संभावित नाले व गदेरों की तटबंधों के निकट की बस्तियों के लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु नदी नालों के तटबंधों पर आवश्यक जगहों पर सुरक्षा दीवार बनाकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम शीघ्र किये जाएं । पदमपुर मोटाढाक स्थित मालन नदी द्वारा भू कटाव को तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं । शहर में बरसात के मध्यनजर बाढ़ आपदा प्रबंधन तंत्र की मजबूत व्यवस्था हेतु एसडीआरएफ और संबंधित विभागों को अभी से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सचेत रहने हेतु प्रशासन को तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी कर दिये जाए ।




Discussion about this post