बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : देवभूमि के लिए दुखद खबर, आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन दीपक सिंह शहीद

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2024 1:11 पूर्वाह्न

देहरादून : देवभूमि के लिए दुखद खबर है। जहां, देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी में डूबा है। वहीं, सीमा पर आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरी देवभूमि में अशोक की लहर दौड़ गई है। कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में कैप्टन दीपक शहीद हो गये। इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। बेटे की शहादत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सीएम धामी ने शहादत पर दुःख व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कईं अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान जारी हैं। बुधवार को डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 ‌वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गय।

युवा अफसर को सेना सर्च ऑपरेशन में एक कंपनी का नेतृत्व करने के लिए फील्ड मेजर बनाया गया था। उन्होंने अपने कंपनी का फ्रंट से नेतृत्व करते हुए युद्ध क्षेत्र में शहीद होने से पहले आतंकी को मार गिराया। 

वह राष्ट्रीय राइफल्स में कैप्टन के साथ-साथ हॉकी के शानदार खिलाड़ी भी थे। उनके शहीद होने से पहले जानकारी आई थी कि डोडा के अस्सर इलाके में एक आतंकवादी घायल हुआ है, जिसके बारे में अब जानकारी सामने आई है कि वो मारा जा चुका है. डोडा इलाके में सेना ने एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया था।

कैप्टन दीपक 2020 को सेना में कमीशन हुए थे

देहरादून के रेसकोर्स के रहने वाले निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को देहरादून लाया जाएगा। मूल रूप से अल्मोड़ा के रानीखेत के रहने वाले कैप्टन दीपक का परिवार अब देहरादून के रेसकोर्स में रहता है।  कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। शहीद दीपक काउंटर इंसर्जेंसी 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह क्विक रिएक्शन टीम का नेतृत्व कर रहे जो अस्सार फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों का सफाया करने में जुटी है।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैप्टन दीपक की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह जी को कोटिशः नमन। माँ भारती की सेवा में आपका ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.