शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : भारी बारिश का कहर, घरो में भरा पानी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 9, 2024 12:05 पूर्वाह्न

ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड में भारी बारिश लगातार कहर बरपा रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। जहां पहाड़ों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मैदानी जिलों में जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

ऊधमसिंह नगर जिले में कल दिन से देर रात तक हुई भारी बारिश ने शहर के बड़े हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया। घरों में पानी भर गया। कई लोग घरों में ही कैद हो गई। सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। रुद्रपुर क्षेत्र में 12 घंटे हुई बारिश से कल्याणी और बैगुल नदी उफान पर आ गई। मुखर्जीनगर सहित छह से अधिक क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। करीब 150 से अधिक घरों और दुकानों में पानी भर गया।

हालात इस कदर खराब हुए कि आजादनगर में घरों में फंसे 65 लोगों को रेस्क्यू टीम  ने राफ्टिंग नाव की मदद से सुरक्षित निकाला। चार बाढ़ राहत शिविरों में 460 लोगों को ठहराया गया है। मंगलवार की रात दस बजे से क्षेत्र में शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। बारिश के चलते कल्याणी के साथ ही बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ा और पानी घुसना शुरू हो गया। ट्रांजिट कैंप के आजादनगर, मुखर्जीनगर, जगतपुरा, प्रेमनगर बस्ती, संजयनगर खेड़ा, फुलसुंगा के कई मोहल्लों में भारी जलभराव से लोगों में अफरातफरी मच गई। आजादनगर में सात से आठ फुट तक जलभराव हुआ।

रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 65 लोगों को घरों से सकुशल बाहर निकालकर नजदीकी ओम पब्लिक स्कूल के बाढ़ राहत कैंप में पहुंचाया। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित 395 लोगों को बालिका विद्या मंदिर जगतपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आवास विकास व भंडारी कॉन्वेंट स्कूल के राहत शिविर में ठहराया गया। क्षेत्र में 17 घंटे में 168.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक 164 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद दिन में 4.5 मिमी बारिश हुई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.