बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साइबर ठगों का एक और कारनामा, महिला को 30 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, साढ़े 10 लाख ठगे

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2024 6:58 अपराह्न

देहरादून : डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें घंटों वीडियो कॉल पर खुद को क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने लाखों उकी चपत लगाई थी। अब ठगों ने ऐसे ही मामले में महिला को निशाना बनाकर उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला ने अब पुलिस से शिकायत की है।

अवैध पार्सल थाईलैंड जा रहा था

मॉडल कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका एक अवैध पार्सल थाईलैंड जा रहा था, जिसे रोक दिया गया है। उनका फोन मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया जा रहा है।

स्काइप वीडियो कॉल

इसके कुछ देर बाद ही महिला को एक स्काइप वीडियो कॉल पर कुछ लोगों से जोड़ा गया। महिला से वीडियो कॉल पर 30 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस की वर्दी में पूछताछ कर रहा व्यक्ति लगातार महिला को धमका रहा था कि अगर सही-सही जानकारी नहीं दी तो मुंबई क्राइम ब्रांच में बुलाया जा जाएगा। ठीके इसी पैटर्न पर पहले भी दो लोगों को डिजिटली आउस अरेस्ट कर ठगा जा चुका है।

10 लाख 50 हजार रूपये देने होंगे

फर्जी ढंग से की गई लंबी पूछताछ से परेशान महिला को भांपकर ठगों ने कहा कि उनको बचाया जा सकता है, लेकिन उसके लिए उनको 10 लाख 50 हजार रुयपे देने होंगे। महिला ने इतनी डर गई कि वो 10 लाख 50 हजार देने का तैयार हो गई। किसी तरह से महिला ने पैसे जमा कर ठगों के बताए बैंक खाते में जमा करा दिए।

डिजिटल हाउस अरेस्ट

डिजिटल आउस अरेस्ट साइबर ठगों का एक नया तरीका है। इसके जरिए वो लोगों को पहले निशाना बनाते हैं, जब उनको लगता है कि उनका निशाना सही जगह लग गया है। उसके बाद वो अपना जाल फेंकते हैं। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल के जरिए सामने आता है और पूछताछ शुरू कर देता है। वो सामने वाले को तक कैमरे के आगे से नहीं हटने देते हैं, जब तक वो पूरी तरह टूट ना जाए। डर के कारण लोग साइबर ठगों के कहने पर खुद को उनके कहे अनुसार लगातार वीडियो कॉल पर रखते हैं और तब तक टॉर्चर करते हैं, जब तक वो उनके बताए अनुसार काम ना करने लगे।

पूरी जानकारी जुटा लेते हैं

एक बार जांच में फंसने के बाद उनके चंगुल से बच पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। क्योंकि वो जिस पर भी पासा फेंकते हैं। पहले उनकी पूरी जानकारी जुटा लेते हैं। अब तक के कई मामलों एक बात कॉमन नजर आई है। वह, यह कि साइबर ठगों ने विदेश पार्सल भेजने वालों को ही अपने जाल में फंसाया है। इसका बड़ा कारण यह है कि लोगों को एक्सपोर्ट और इंपोर्ट की बहुत जानकारी होती नहीं है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.