गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : गुलदार से भिड़ गया कक्षा 06 का साहसी अनीश ……

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2024 6:57 अपराह्न

जखोली (प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ ) : यह कहानी नहीं हकीकत है। कक्षा 6 में पढ़ने वाले जखोली ब्लॉक के एकलिंग बुढ़ना गांव के साहसी और बहादुर अनीश की। उसका सामना गुलदार से हुआ। वही, गुलदार जो लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। इस बार भी वो इसी फिराक में था। उसे आसान शिकार नजर आया, लेकिन जब उसका सामना अनीश से हुआ तो कहानी पलट गई। अनीश का वीडियो शिक्षक गिरीश बडोनी ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।

अनीश का गुलदार से आमना-सामना 

कक्षा 6 में पढ़ने वाले अनीश के सामने जब गुलदार आया तो वह बिल्कुल भी घबराया नहीं और एकदम शेर की तरह गुलदार के सामने डटकर मुकाबले के लिए खड़ा हो गया। यह घटना उस वक्त का है जब अनीश 31 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे स्कूल जा रहा था।

गुलदार के हमले में घायल 

जैसे ही गुलदार ने उसपर हमला किया अनीश ने भी बिना डरे अपने हाथों से गुलदार को धक्का मार दिया। इस हमले में अनीश के हाथों के अलावा शरीर के कई जगहों पर चोटे आई हैं। लेकिन, जब अनीश शिक्षक गिरीश गिरीश बडोनी को अपनी कहानी बता रहा था, तो उसके चेहरे पर जरा भी सिकन नजर नहीं आ रही थी।

गुलदार से एक पल के लिए भी नहीं 

उसकी बातों में साफ झलक रहा था कि वह गुलदार से एक पल के लिए भी नहीं डरा था। बल्कि उसने जब पहली बार गुलदार को देखा तो, उसे लगा कि वह कुत्ता है। लेकिन, जब बाद में पता चला कि गुलदार कुत्ते के पीछे वहां तक पहुंच गया था और फिर उसने अचानक अनीश पर ही हमला कर दिया।

पहाड़ जैसा हौसला 

अनीश पर जैसे ही गुलदार ने हमला किया, उसने भी उस पर पलटवार कर दिया। कुछ वक्त के लिए गुलदार के साथ हुई अनीश की इस भिड़ंत ने साबित कर दिया कि वह पहाड़ का वह बच्चा है, जिसका हौसला पहाड़ जैसा ही है।

अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो जाते हैं

कक्षा 6 में पढ़ने वाले अनीश की कहानी शब्दों में जितनी सरल लगती है। असल में उतनी सरल है नहीं। जब गुलदार सामने आता है तो अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो जाते हैं। उत्तराखंड में गुलदार जिस तरह से लोगों के घर और आंगन में आकर हमला करने लगे हैं। यह स्थिति बिल्कुल भी आसान नहीं है।

गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत

सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। वरना जिस रफ्तार से पहाड़ में पहाड़ जैसी समस्याओं के चलते लोग पहाड़ छोड़कर मैदान में आकर बस रहे हैं, उसकी रफ्तार और तेजी पकड़ सकती है।

गरीब परिवार से हैं साहसी अनीश 

अनीश ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बुढ़ना में की। वर्तमान में वह राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज बुढ़ना में कक्षा 6 में पढ़ता है। अनीश बहुत ही गरीब परिवार से हैं। पिता का भी दो साल पहले निधन हो चुका है। 

हाल-चाल जानने पहुंचे शिक्षक गिरीश बडोनी 

अनीश को कक्षा पांच तक पढ़ाने वाले उनके शिक्षक गिरीश बडोनी को जब इस बात की सूचना मिली तो आज स्कूल में छुट्टी होने का मौका पाकर उसका हाल-चाल जानने पहुंच गए। शिक्षक गिरीश बडोनी रचनात्मक कार्यों के जरिए छात्रों की प्रतिभा को निखारने का काम करते रहते हैं।

प्रतिभाओं को निखारने में जुटे रहते हैं 

वह अक्सर विभिन्न विधाओं में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को सहयोग करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी प्रतिभा को मंच देने का काम भी करते हैं। संगीत में गहरी रुचि रखने वाले शिक्षक गिरीश बडोनी अपने विद्यालय के बच्चों को भी संगीत सीखाने के साथ ही वाद्य यंत्र बजाना भी सिखाते हैं। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.