शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अत्यधिक बारिश से केदारघाटी के लिनचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा व भीमबली लिनचोली का रास्ता पूरी तरह से बंद, फंसे तीर्थ यात्रियों व मजदूरों को सुरक्षित निकाला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2024 11:54 पूर्वाह्न

रुद्रप्रयाग : बीती रात्रि को हुई अत्यधिक बारिश से केदारघाटी के लिनचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा, भीमबली लिनचोली का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। मौके पर फंसे तीर्थ यात्रियों व मजदूरों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार आज स्वयं मौके पर पहुंचकर प्रभावित इलाके का जायजा ले रहे हैं।

बुधवार रात्रि को केदारनाथ में हुई तेज बारिश से एनडीआरएफ व जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार रेस्क्यू जारी है। अभी तक कोई भी मानवीय हानि की सूचना नहीं है। संभावित बारिश के दृष्टिगत सोनप्रयाग व गौरीकुंड में नदी किनारे होटल व लॉज खाली करवा दिए गए हैं। तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले ही तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया गया था। बीती रात को हुई भारी बारिश के कारण केदारनाथ के पैदल मार्ग पर कई जगहों पर गदेरे उफान पर आ गए थे। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में रेस्क्यू किया जा रहा है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार मौके पर पहुंचकर स्वयं पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बुधवार रात्रि को अतिवृष्टि की घटना की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया कि बीती रात को हुई अत्यधिक बारिश के कारण श्री केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर जगह-जगह रास्ते टूट गए हैं। सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर व बोल्डर आ गए हैं। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को देर रात्रि को ही सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। साथ ही फिलहाल उन्हें आगे की यात्रा को स्थगित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी यात्री कहीं फंसा हुआ नहीं है तथा सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्थिति का जायजा लेने केदारनाथ पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हैली के माध्यम से भी रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 98 यात्रियों को हैली के माध्यम से लाया जा चुका है। उन्होंने सभी कांवड़ियों, तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जब तक यात्रा ट्रैक सही नहीं हो जाता सभी अपनी यात्रा को स्थगित कर दें।

 

 

1 of 7
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं थौलधार की प्रियंका बिष्ट, हर्बल टी के व्यवसाय से बनीं “लखपति दीदी”
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आखर शब्दकोश ऐप का किया उद्घाटन
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, सफाईकर्मी पर कार्रवाई
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का CM धामी का आह्वान
  • लगातार बारिश के बीच डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
  • अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन के लिए सेना और उत्तराखण्ड शासन के बीच समन्वय बैठक
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला : जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.