रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला योजना के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द करें पूरा – सीडीओ वरुण चौधरी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2021 3:18 अपराह्न

चमोली : जिला योजना के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करते हुए अवमुक्त धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए।

लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल संस्थान, वन, रेशम, उद्यान, उद्योग एवं मत्स्य विभागों द्वारा जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष अभी तक 50 प्रतिशत से कम व्यय किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कडी फटकार लगाई। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत जो भी विकास कार्य संचालित है उनमें तेजी लाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान विभागों द्वारा संचालित सभी विकास कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

अर्थ एवं संख्याधिकारी ने अवगत कराया कि जिला योजना के अन्तर्गत अनुमोदित परिव्यय 5190.00 लाख के सापेक्ष 3714.00 लाख धनराशि विभागों को अवमुक्त की गई है। जिसमें से अभी तक 56.26 प्रतिशत धनराशि विभागों द्वारा व्यय कर ली है। लोक निर्माण विभाग ने 28.20 प्रतिशत, जल संस्थान 44.44 प्रतिशत, उरेडा 34.89 प्रतिशत, लघु सिंचाई 10.67 प्रतिशत, वन विभाग 12.50 प्रतिशत, राजकीय सिंचाई 8.07 प्रतिशत, समाज कल्याण 33.33 प्रतिशत, उद्यान 38.11 प्रतिशत, मत्स्य 46.83 प्रतिशत, रेशम प्रतिशत 28.96 तथा उद्योग विभाग ने 46.96 प्रतिशत ही व्यय किया है। जबकि अन्य विभागों द्वारा 60 प्रतिशत से अधिक व्यय कर लिया गया है। इस दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीएमओ डा. केके अग्रवाल, डीएसटीओ आनंद सिंह जंगपांगी सहित लोनिवि, सिंचाई, जल संस्थान, कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.