बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पार्टी की मजबूती के लिए जदयू ने बनाई नई रणनीति

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2021 12:31 पूर्वाह्न
जिला वार बनाए गए दो सदस्यीय प्रभारी टीम।
कार्यो की माॅनिटरिंग के लिए पार्टी मुख्यालय में भी 4 सदस्यीय टीम का हुआ गठन

पटना : जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसको लेकर पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। पार्टी की नई रणनीति के तहत प्रत्येक जिले में प्रदेश स्तर के 2-2 पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी मुख्यालय में भी 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें पार्टी द्वारा बनाए गए प्रभारियों को जिलावार दौरा करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके तहत प्रदेश स्तर के दोनों पदाधिकारी प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे और इस दौरान जिलावार बनाए गए पार्टी के प्रभारियों के द्वारा पार्टी की मजबूती, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी के प्रभारियों को अपने प्रभार वाले जिलों में काम कर रहे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का फीडबैक प्राप्त करने को भी कहा गया है। जिसे पार्टी के राज्य मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है।वहीं पार्टी मुख्यालय में 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें 1 प्रदेश उपाध्यक्ष 1 प्रदेश महासचिव और 2 प्रदेश सचिव शामिल किये गये हैं। जिन्हें मुख्यालय में कार्यालय का कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मुताबिक पार्टी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में यह फैसला लिया गया है। जिसमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचा के आधार पर जो बिहार में कुल 41 जिले बनाए गए हैं,  उन सभी जिलों में पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के 2 सदस्यीय टीम गठित कर प्रभारी बनाया गया है और पार्टी मुख्यालय में 4 सदस्य टीम का भी गठन किया गया है। जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार आर्य पार्टी के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार पार्टी के प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा व मनीष कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की मजबूती और विस्तार अभियान को तेज गति से धरातल पर उतारने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य है कि जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके और पार्टी का लक्ष्य है कि आगामी 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए ठोस रणनीति बनाई गई है, इस नई रणनीति के तहत पार्टी के कार्यों की लगातार समीक्षा की जाएगी और फीडबैक के आधार पर पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्यों को किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि माॅनिटरिंग टीम के द्वारा जिलों में पार्टी के लिए कार्य कर रहे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यों का आकलन किया जाएगा और इसमें कमी पाई जाएगी तो पार्टी के वैसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर पार्टी हित में उचित कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 2 महीने का टारगेट रखा गया है और इस अवधि में बेहतर कार्य करने वाले पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। जबकि कोताही बरतने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल जदयू ने पार्टी की संगठनात्मक विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है, ताकि आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन हो और पार्टी बिहार की नंबर वन पार्टी बन सके। प्रदेश जदयू की ओर से जारी अधिसूचना के तहत जिलवार गठित 2 सदस्यीय प्रभारी टीम की सूची संलग्न है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.