गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने SDRF के 21889 फिट गंगोत्री -I पर्वतारोहण अभियान 2021 का किया फ्लैग ऑफ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2021 7:59 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य आपदा के प्रति संवेदनशील है। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग एवं प्रकृति से मानवीय छेड़ छाड़ के तात्कालीक प्रभावों के रूप में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की संख्या एवं विभीषिका निःसन्देह ही विगत वर्षों में बढ़ी है। देश व प्रदेश स्तर पर इन आपदाओं के दंश से निपटने के लिए SDRF दक्ष है और अपनी कार्यकुशलता में वृद्धि कलिये निरन्तर प्रयत्नशील भी है। स्थापना के पश्चात से ही SDRF द्वारा प्रत्येक छोटी-बड़ी आपदा, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, जल रेस्क्यू,चार धाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, कांवड़, महाकुम्भ इत्यादि में अपनी विशेषज्ञता एवं दक्षता सिद्ध की है।
SDRF द्वारा समय के साथ साथ विशेषज्ञता प्राप्त कर विभिन्न विशिष्ट शाखाओं को भी विकसित किया है। जिसके अंतर्गत पैरामेडिक्स, टेक्निकल टीम , श्वान दल, वाटर सर्च एंड रेस्क्यू टीम तथा उच्च तुंगता टीम है। कोरोना काल में सभी प्रशिक्षण कार्य बाधित रहे। एक ओर जहां अन्य टीमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दैनिक घटनाओँ में रेस्क्यू के दौरान एवं इसके अतिरिक्त भी वाहिनी स्तर पर हो जाता है। वही उच्च तुंगता टीम का व्यवहारिक प्रशिक्षण कोरोनकाल के कारण बाधित रहा। पुलिस उप- महानिरीक्षक SDRF रिद्धिम अग्रवाल एवं सेनानायक SDRF नवनीत सिह द्वारा उच्चाधिकारियों का ध्यान  इस ओर आकृष्ट किया गया व इनके सतत प्रयासों से माउंट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान का आगाज़ हुआ। इस अभियान के माध्यम से नए कर्मियों को उच्चतुंगता प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं पूर्व में प्रशिक्षित कर्मीयों को पारंगतता हासिल करना का स्वर्णिम अवसर मिलेगा। कठिन चयन प्रक्रिया के उपरान्त 19 अधिकारी /कर्मचारियों को इस अभियान में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से इस 19 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम को हरी झंडी दिखाकर, विधिवत फ्लैग ऑफ सेरेमनी की गई। SDRF द्वारा इस अभियान के माध्यम से एक नया कीर्तिमान रचने की तैयारी है। यह उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार है कि पर्वतारोहण के ऐसे जोखिम भरे अभियान की कमान एक महिला इंस्पेक्टर अनिता गैरोला को दी गयी है। इसके अतिरिक्त 19 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम में दो महिला आरक्षियों स्वाति आले एवं प्रीति मल  को भी प्रथम बार सम्मिलित किया गया है। महिला सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण देता SDRF का यह अभियान निष्चित रूप में प्रदेश की सभी नारीशक्ति में साहस एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा।
पुलिस मुख्यालय देहरादून में फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा SDRF को गंगोत्री-I पर्वतारोहण  अभियान के सफल आरोहण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन से अपर सचिव गृह आनंद बर्धन, सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी, सहित पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक SDRF पुष्पक ज्योति, पुलिस उप महानिरीक्षक SDRF रिद्धिम अग्रवाल एवम सेनानायक SDRF नवनीत सिंह  के साथ  अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थि रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.