सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहें – एसपी चमोली

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2024 11:50 पूर्वाह्न

-मासिक अपराध समीक्षा व गोष्ठी में एसपी ने दिए दिशा निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार की ओर से मंगलवार को गोपेश्वर में पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बरसात के सीजन में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

गोष्ठी में एसपी ने एक जुलाई से प्रदेश में प्रभावी तीन नये आपराधिक कनूनों में आ रही समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गयी तथा सभी थाना प्रभारियों को चौपाल लगाकर नगरीय एंव ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को नये कानूनों की जानकारी देकर जागरुक करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने भीड़ प्रबन्धन के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से लिये जाने, आयोजन के लिए अनुमति दिये जाने से पूर्व थाना प्रभारी की ओर से स्वयं मौके पर जाकर आयोजन स्थल की भीड़ क्षमता, प्रवेश/निवासी द्वार, पार्किंग आदि का आंकलन करने के उपरान्त ही कार्यक्रम के लिए अनुमति दिए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाये।

जिले में हो रही लगातार हो रही भारी बारिश के कारण होने वाली आपदा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड रहते हुए उपकरणों को क्रियाशील अवस्था में रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर नियमित रूप से पुलिस बल तैनात करने के लिए भी कहा। एसपी ने ातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, नाबालिगों की ओर से वाहन संचालन करने, ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त रूप से चेकिंग कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। सोशल मीडिया सैल को सोशल मीडिया पर निरन्तर कड़ी निगरानी रखने तथा चारधाम यात्रा व आपदा संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह, सहायक अभियोजन अधिकारी खुशबू सिंह आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
  • फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन को मिला 98वां ऑस्कर अवॉर्ड
  • RSS का बड़ा बदलाव : यूपी-उत्तराखंड मिलाकर बनेगा ‘उत्तर क्षेत्र’, होंगे 85 अधिक संभाग
  • चमोली में भारी बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटा हिमालयी क्षेत्र, बदरीनाथ में 3 – 4 फीट बर्फ, तापमान माईनस 16 डिग्री तक गिरा; औली में बर्फ का आनंद लेने उमड़े पर्यटक
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, 10 राज्यों में हो रही वोटिंग, 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
  • चारधाम यात्रा 2026 : एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ सबसे लोकप्रिय
  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.