posted on : सितम्बर 7, 2021 4:57 अपराह्न
चमोली : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मंगलवार को उद्योग विभाग के माध्यम से देवाल विकासखंड सभागार में स्वरोजगार ऋण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कृषि आधारित उद्योग, डेरी विकास, फिशरीज, पाॅल्ट्री, के लिए 6 लोगो का पंजीकरण किया गया। स्वरोजगार शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वीर चन्द्र सिंह गढवाली स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना तथा एनआरएलएम तथा बैेंकों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह दानू, सहायक प्रबन्धक उद्योग बीपी सती, सहायक विकास अधिकारी दिलाराम जोशी, काॅपरेटिव बैंक मैनेजर मुकेश पाठक, संजय सिंह पुरोहित तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया गया।




