कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुँचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से सीडीएस विपिन्न रावत के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें प्रवासी युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित करने के साथ ही क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है ।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार प्रवास के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत के कौड़िया कैंप के निरीक्षण के दौरान पूर्व सैनिकों ने उनसे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी लेकिन उसे अभी तक केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
कहा कि कोरोना काल में अन्य राज्यों लौटे रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित किये जाने की जरूरत है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में परिषद अध्यक्ष जी.के. बड़थ्वाल, सी.पी. डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी आदि शामिल रहे।




Discussion about this post