मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मथुरा और वृंदावन के धार्मिक स्‍थलों के आसपास नहीं बिक पायेगी शराब व मीट – मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2021 11:18 पूर्वाह्न

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अब मथुरा और वृंदावन के धार्मिक स्‍थलों के आसपास शराब और मांस बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पहले भी यूपी के कई धार्मिक नगरों में इस तरह के बैन लगाए जा चुके हैं।

उत्तराखंड : जाने सावन में कब – कब होगी धुआंधार बारिश !

जाने कहाँ कहाँ यूपी में बन हो गया शराब और मांस …..

लखनऊ
मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी मनाने पहुंचे यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, नन्‍दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन और बलदेव में मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का ऐलान कर दिया। योगी ने कहा कि जो लोग मांस-मदिरा बेचने के काम में लगे हुए हैं, उनको पुनर्वास के रूप में दूध बेचने जैसे कामों में लगाया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि मथुरा-वृंदावन के अलावा यूपी के किन और शहरों में भी मांस-मदिरा बेचने पर प्रतिबंध है –

वाराणसी
सांस्‍कृतिक नगरी वाराणसी के धार्मिक स्‍थलों पर इस साल अप्रैल में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शराब और मीट बेचने पर बैन लगा दिया था। उन्‍होंने आबकारी अफसरों को निर्देश दिया था कि काशी विश्‍वनाथ मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अन्‍य धार्मिक स्‍थलों के आसपास भी मीट और शराब पर बैन है।

अयोध्‍या

रामनगरी अयोध्‍या के धार्मिक स्‍थलों के आसपास भी शराब और मीट बेचने पर बैन है। अयोध्‍या में छोटे-बड़े मिलाकर सैकड़ों धार्मिक स्‍थल हैं, जहां दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। अयोध्‍या में इनदिनों भव्‍य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 तक यह मंदिर दर्शन के लिए तैयार हो जाएगा।

प्रयागराज
गंगा-यमुना के संगम वाले प्रयागराज के धार्मिक स्‍थलों के आसपास भी मांस और मंदिरा नहीं बेचा जा सकता है। स्‍थानीय प्रशासन को इस संबंध में सख्‍त आदेश दिए गए हैं। प्रयागराज का पहले इलाहाबाद नाम था। योगी सरकार ने नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है। इस शहर में भी सैकड़ों धार्मिक स्‍थल हैं।

चित्रकूट
मंदाकिनी नदी के किनारे बसा हुआ चित्रकूट देश के सबसे प्राचीन तीर्थस्‍थलों में से एक है। चित्रकूट अपने प्राकृतिक दृश्‍यों के साथ आध्‍यात्मिक महत्‍व के लिए प्रसिद्ध है। कहते हैं कि अपने 14 साल के बनवास के दौरान भगवान राम ने सीता और लक्ष्‍मण के साथ यहां 11 साल 11 महीने और 11 दिन बिताए थे। यहां के धार्मिक स्‍थलों के आसपास भी मीट और शराब बेचने पर प्रतिबंध है।

नैमिषारण्‍य
लखनऊ से करीब 80 किमी दूर सीतापुर जिले में स्थित नैमिषारण्‍य प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ है। वाराह पुराण के अनुसार, यहां भगवान की तरफ से निमिष मात्र में दानवों का संहार करने से यह नैमिषारण्‍य कहलाया है। यहां भी मीट और शराब बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

देवबंद
देवबंद यूपी के प्रमुख नगरों में गिना जाता है। यह इस्‍लामी शिक्षा और दर्शन के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस्‍लामी शिक्षा एवं संस्‍कृति में जो एकता देश में देखने को मिलती है, उसका पूरा श्रेय देवबंद दारुल उलूम को जाता है। यहां के जितने भी धार्मिक स्‍थल हैं, वहां पर मांस-मदिरा बेचने और खरीदने पर बैन लग चुका है।

देवा शरीफ
हाजी वारिस अली शाह की जन्‍मस्‍थली देवा शरीफ बाराबंकी जिले में स्थित है। हर साल यहां देवा मेला के नाम से एक बड़ा मेला आयोजित किया जाता है। इसके अलावा सालाना उर्स का आयोजन भी होता है। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्‍या में शामिल होने आते हैं। 10 दिनों तक चलने वाला देवा मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है। देवा शरीफ के आसपास भी शराब और मीट की दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.