शनिवार, जून 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेशावर कांड के महायक वीर चंद्र सिंह गढवाली को किया याद

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2020 6:16 अपराह्न

कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यर्ताओं ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। तहसील परिसर में सोशल डिस्टेन्स का अनुपालन करते हुए पेशावर कांड की वर्षगांठ मनाते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि आज ही के दिन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने पेशावर में अंग्रेजों के द्वारा निर्दोष पठानों पर गोली चलाने के हुक्म का विरोध करते हुए निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने भारत में अग्रेजों के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकते हुए आजादी की लौ जला दी थी।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूरगामी सोच के चलते ही भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से मुक्त हो पाया है। उन्होंने वर्तमान में कोरोना जैसी घातक वैश्विक महामारी से बचाव की बात करते हुए लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करने एवं घरों पर ही रहने की भी अपील की है, उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना महामारी के बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है, लेकिन बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सुध लेने की मांग करते हुए कहा कि लाॅकडाउन के चलते दैनिक ध्याड़ी धंधा करने वाले मजदूरों के सम्मुख रोजीरोटी का संकट गहरा रहा है, ऐसी स्थिति में केन्द्र एवं राज्य सरकारों को मजदूरों को भरपूर मात्रा में खाद्यान्न सहित नकद धनराशि उनके खाते में सीधे ट्रांसफर की व्यवस्था करनी होगी, कहा कि मजदूर ही देश की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होने कोरोना योद्धाओं के द्वारा दिये जा रहे योगदान की भी प्रंशसा करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी ईमानदारी से कार्यक्षेत्र में जुटे हुए है, उन्हीं की बदौलत महामारी के संक्रमण को रोकने में सफल भी हो रहे है। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, राकेश शर्मा, कृष्णा बहुगुणा, हर्षिता, मनोज रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत, अमित राज सिंह, विजय रावत, अनिल चैधरी, प्रवीण जोशी, जितेन्द्र भाटिया, भाष्कर, सूरज प्रसाद कांति सहित कई लोग मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • समाजसेवी आशा बलूनी ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किया गया पौधरोपण
  • किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी, SOG एवं थाना बनबसा पुलिस ने 31.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 को किया गिरफ्तार
  • आपका अनुभव, आपकी ज़रूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक, भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से “मानक संवाद” कार्यक्रम का देहरादून में हुआ आयोजन
  • केवीआईसी ने 8794 लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी की संवितरित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ
  • पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, 05 जून पर्यावरण दिवस पर हुई कार्यक्रम की वृहद शुरुआत, हरेला पर्व तक चलेगा अभियान, प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
  • सौड़-सांकरी में पर्यावरण की अलख : विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधों का संकल्प, ग्रामीणों ने थामा हरियाली का झंडा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.