बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम में मां गंगा के अवतरण दिवस पर धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2024 2:23 पूर्वाह्न
  • श्री बदरीश पंडा पंचायत एवं बदरीश युवा पुरोहित संगठन के द्वारा  गंगा दशहरे के अवसर पर पूजा- अर्चना एवं गंगा आरती
  • 2013 केदारनाथ आपदा के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गयी।

श्री बदरीनाथ धाम : पतित पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर श्री बदरीश पंडा पंचायत द्वारा गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अलकनंदा में डुबकी लगायी। आज गंगा दशहरा के पर्व पर तीर्थपुरोहितों ने तप्तकुंड के निकट स्थित  गांधी घाट  पर श्री विष्णुपदी गंगा – अलकनंदा की  विधिवत पूजा अर्चना की तथा पूजा के बाद मां गंगा को खीर का भोग चढाया फल- फूल, वस्त्र भेंट किये तत्पश्चात मां गंगा की आरती उतारी। इस अवसर पर जन कल्याण की कामना की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी का जीवन मां ग़गा की तरह निश्चल- निर्मल बना रहे तथा सभी लोग मां गंगा की तरह परोपकार के गुणों के परिपूर्ण हों। 

उल्लेखनीय है कि शास्त्र प्रमाण के अनुसार आज के दिन ही राजा भगीरथ की तपस्या से उनके पूर्वजों के उद्धार के लिए मां गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से भगवान शिव की जटाओं में आयी फिर भगवान शिव ने अपनी दो जटाये खोली जिनसे एक धारा के रूप में भगीरथी बनी तथा एक धारा विष्णुपदी गंगा अर्थात अलकनंदा धरती पर अवतरित हुई। इस अवसर श्री केदारनाथ में 2013 में आयी आपदा के दिवंगतों को भी श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी।

बदरीनाथ धाम में गंगा पूजन  में  हजारों देश- विदेश से आये तीर्थयात्री भी शामिल हुए पूजा अर्चना आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि सैकड़ो वर्षों  पूर्व से  श्री बदरीनाथ धाम तपस्यारत ऋषि- मुनियों द्वारा गंगा जी का पूजन किया जाता रहा है। बदरीनाथ में भगवती माई, बाबा नीमकरोली महाराज, आदि भी बदरीनाथ धाम में रहे तथा गंगा आरती उनके सानिध्य में संपन्न होती रही।

कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने भी विचार व्यक्त किये। पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी तथा उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर ने  गंगा दशहरा की बधाई दी तथा सभी तीर्थयात्रियों, तीर्थपुरोहितों एवं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति का आभार जताया।

इस अवसर पर मंदिर समिति पूर्व सदस्य आचार्य नरेशानंद नौटियाल, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, तीर्थ पुरोहित प्रभाकर बाबुलकर, श्री बदरीश पंडा पंचायत के सचिव रजनीश मोतीवाल, सह सचिव राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया सदस्य प्रदीप भट्ट,अजय बंदोलिया, तीर्थपुरोहित महा पंचायत के महामंत्री डॉ. बृजेश सती, ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित संगठन अध्यक्ष उमेश सती, विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के पदाधिकारी एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.