सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर परखी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2024 1:53 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक प्रभावशाली ढंग से मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बीएस रावत द्वारा यमुनोत्री धाम में दो दिवसीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र, दोबाटा, बड़कोट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षण केन्द्र में तैनात चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पुनः निर्देशित किया कि सभी श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए विशेषकर जो श्रद्धालु 50 वर्ष से ऊपर के हैं तथा जो श्रद्धालु को-मर्विड पेशेंट हों चाहे वो किसी भी उम्र के हों, उनको स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही यात्रा के लिए आगे प्रस्थान करवाएं। साथ ही निर्देश दिये गये कि सभी जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए व बीपी, पीओसीटी आदि मशीनों को क्रियाशील रखा जाए व अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की जांचे की जाएं।
अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. बीएस रावत द्वारा यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाईयों का भ्रमण किया गया साथ ही यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर स्थित एमआरपी बम्बूहट का भी निरीक्षण के साथ सभी आवश्यक उपकरणों एवं सामग्री की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर उनके द्वारा श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई जिससे श्रद्धालु काफी संतुष्ट नजर आए। यमुनोत्री यात्रा पर तैनात चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य मित्रों का हौसला बढाते हुए उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ की जा रही है जिससे श्रद्धालु काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी हेतु राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये स्वास्थ्य सलाह एवं चिकित्सा इकाई के मैप से संबंधित लीफलेट्स जनपद के गढ़वाल विकास मंडल, होटल, पर्यटन विभाग, बस स्टेशनों आदि में वितरित किये जा चुके हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट में सभी वार्डों एवं आईसीयू का निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के फलस्वरूप सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखी जाए मुख्यतः आईसीयू, हेल्थ एटीएम एवं पीओसीटी मशीन क्रियाशील अवस्था में रखी जाएं। डॉ. बीएस रावत द्वारा जानकारी दी गई कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य की देखभाल हेतु निरंतर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर आतिथि तक 103724 तथा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 133169 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जनपद के दोनों धामों में आतिथि तक कुल 236893 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है जबकि 68 श्रद्धालुओं को रैफर किया जा चुका है। भ्रमण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकरी, डॉ0 कुलबीर राणा एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार का बड़ा कदम : सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित
  • यमकेश्वर विधानसभा में बदलाव की आहट, समाजसेवी नेगी बनते जा रहे हैं जनता की पहली पसंद
  • नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
  • एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल
  • फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल
  • दिल्ली मैराथन में वाण की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी जीता रजत पदक
  • खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या
  • विराट हिंदू सम्मेलन में बोले सीएम धामी, हिंदू समाज की एकता का महापर्व
  • संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी, छात्रवृत्तियां वितरित
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.