गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वरोजगार की दिशा में एक और अभिनव पहल सफल, जनपद बागेश्वर की पहली मशरूम यूनिट में उत्पादन शुरु, डीएम अनुराधा पाल ने कहा – मशरूम उत्पादन में रोजगार की बेहतर संभावनाएं

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2024 7:54 अपराह्न
बागेश्वर : जिले में पहला वातानुकूलित मशरूम यूनिट स्थापित कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने किसान बलवंत सिंह नगरकोटी के मशरूम यूनिट का निरीक्षण करने मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ग़ैराड़ गांव पहुंची। जिलाधिकारी ने मशरूम का उत्पादन कर रहे किसान की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मशरूम उत्पादन में रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। इसकी मांग को देखते हुए यह एक बढ़िया व्यवसाय साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि गांव के अन्य किसानों को भी इनसे प्ररेणा लेते हुए मशरूम उत्पादन की दिशा में आगे आना चाहिए। जिससे गांव में ही स्वरोजगार स्थापित हो सके और किसानों की आय में वृद्धि  हो सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनपद में इसकी संभावनाओं को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी मशरूम यूनिट को स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हॉल्टीकल्चर मिशन के तहत यह जनपद के पहला 48 टन क्षमता वाला वातानुकूलित मशरूम प्लांट है। जिसको स्थापित करने में अनुमानित 48 लाख का व्यय हुआ है। जिसमें 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। मशरूम यूनिट में एक दिन में 50 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। एक दिन में 8 हजार की आय हो रही है। किसान ने पिछले पांच दिन में दो कुंतल मशरूम उत्पादन कर 30 हजार की आय अर्जित की है। इस अवसर पर सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी सहित अन्य किसान मौजूद थे।  
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.