गुरूवार, मई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मां गंगा के मायके गंगोत्री के मार्कण्डेय मंदिर मुखवा में धूमधाम से मनाई गई गंगा सप्तमी

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2024 7:20 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): मां गंगा के मायके गंगोत्री के मार्कण्डेय मंदिर मुखवा में गंगा सप्तमी पर्व पर श्री गंगा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में गंगा गीतों व भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 1001 दीप एक नाव में रख मां गंगा में प्रवाहित करने के साथ गंगा आरती में भी सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। गंगा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रावल पंडित अशोक सेमवाल ने बताया कि गंगा सप्तमी पर्व पर प्रति वर्ष मार्कंडेय मंदिर में श्री गंगोत्पति महात्म्य का मूल पारायण किया जाता है मां गंगा की पूजा अर्चना तथा भक्ति गीतों व मां गंगा की स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति से यह महोत्सव पहचान बना चुका है। 
इस अवसर पर गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने गंगा के संरक्षण हेतु वैज्ञानिक जानकारियों के साथ अपील करते हुए कहा कि गंगा हमारे लिए वरदान है इसको पवित्र रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षक राघवेन्द्र उनियाल ने गंगा की सांस्कृतिक विरासत व महत्व पर चर्चा की। वहीं पंडित सुभाष चन्द्र नौटियाल ने कहा कि गंगोत्पत्ति से जुड़ी सर्वाधिक लोकप्रिय कथा के मुताबिक भगवान विष्णु द्वारा वामन रूप में राक्षसराज बलि से त्रिलोक को मुक्त करने की खुशी में ब्रह्मदेव ने भगवान विष्णु के चरण धोए और इस जल को अपने कमंडल में भर लिया। इसी से गंगा की उत्पत्ति हुई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, संजीव नयन बहुगुणा,  माधवेन्द्र रावत, हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत, सहित जीआईसी हर्षिल के अध्यापक छात्र छात्राएं, सेना के अधिकारी, मातृशक्ति व अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रावल सुभाष सेमवाल ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ईंधन उपलब्धता को लेकर अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा
  • ऑपरेशन RAGEPILL’ के बाद FDA अलर्ट, सहसपुर की कथित यूनिट के पास नहीं था एफडीए या एफएसएसएआई लाइसेंस, विभाग ने अवैध इकाइयों पर सख्ती बढ़ाने के दिए संकेत
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट : पहाड़ों पर बारिश, मैदान के इन जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड : जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में गिरा, दर्दनाक मौत
  • मार्केट में भीषण आग, दमकलकर्मी और सुरक्षा गार्ड की मौत
  • गुलदार का आतंक, लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत
  • डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण
  • आया था आतंक फैलाने, हेयर ट्रांसप्लांट कराने के चक्कर में भूल गया मिशन, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
  • जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.