बुधवार, मई 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री महाराज ने किए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2024 11:59 अपराह्न

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धामों में पहुंचकर देव दर्शन एवं पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बद्री-केदार से आशीर्वाद मांगा।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भी भेंट की। पूजा अर्चना के बाद पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों तथा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तीर्थयात्रियों के सुझावों को भी सुना। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने करने के साथ-साथ तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की। प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्य मंत्री सतपाल महाराज ने बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे निर्माण कार्यों पर प्रशंसा करते हुए एक बड़ी पहल बताया।

केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री अपराह्न को बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचें। यहां भी उन्होंने विश्व एवं जन कल्याण की कामना के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और सम्पन्नता की भगवान बद्री विशाल से कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पर्यटन मंत्री को अंग वस्त्र, शाल एवं बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री  महाराज के बद्रीनाथ पहुंचने पर बामणी गांव के लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गांव में सड़क निर्माण को लेकर एक प्रत्यावेदन भी सौंपा। उन्होंने उनको आश्वस्त किया कि उनका प्रत्यावेदन प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज कर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए मंगल कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के के अलावा अधिकारियों से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करते हुए अतिथि देव भवः की भावना से श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग की भी बात कही। इस मौके पर पर्यटन मंत्री एवं गढवाल आयुक्त ने बदरीनाथ में चल रहे महायोजना के कार्यो की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य निवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैडाणी, स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • “यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस – डॉ. आर राजेश कुमार
  • देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
  • उत्तराखंड औषधि व्यवसायी महासंघ का ऐलान: मरीजों की सुरक्षा को लेकर 20 मई को बंद
  • गांव की ध्याणियों की अनूठी पहल : मां भगवती की महिमा से गूंज रहा परसारी गांव, देवी भागवत महापुराण में उमड़ रही श्रद्धा
  • एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम सविन बंसल का कड़ा प्रहार, गुंडा एक्ट में 06 माह के लिए देहरादून से किया जिला बदर
  • महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
  • जनरल बीसी खंडूड़ी का निधन : ईमानदार राजनीति, अनुशासन और विकास की मिसाल
  • नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पैदल पहुंचकर किया जागरुक
  • “चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प” नाटक में रंगकर्मियों ने बांधा समां, पहाड़ की नारी के पहाड़ जैसे संघर्ष का नाट्य रूपांतरण दर्शकों ने सराहा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.