बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. आर राजेश कुमार

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2024 6:01 अपराह्न
  • खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ. आर राजेश कुमार
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की होगी नियमित जांच, लापरवाह अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज़- डॉ. आर राजेश कुमार
देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और दुकानों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की तो होटल मालिक और दुकानदार नप जाएंगे। इसके अलावा उस इलाके के खाद्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा है कि तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना को अमल में लाने के निर्देश दिये हैं।

होटलों-ढाबों में सफाई और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी नियमित जांच

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन के लिए होटल संचालकों और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियो को आदेश दिये हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत खाद्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठान पर नियमानुसार निर्धारित फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड प्रर्दशित करेगा। आदेश में कहा गया है कि ढाबों में साफ-सफाई होनी चाहिए। बासी एवं खुले खाद्य पदार्थ न बेचे जाएं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हों और उनका मेडिकल सर्टिफिकेट मौजूद रहे।

रूद्रपुर लैब में होगी नमूनों की जांच

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर को चारधाम यात्रा से संकलित किये गये नमूनों की जांच प्राथमिकता से करने का आदेश दिया है। प्रत्येक सप्ताह नमूनों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके बाद दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

गढ़वाल मण्डल के उपायुक्त आरएस रावत को बनाया गया नोडल अधिकारी

इसके साथ ही चारधाम यात्रा के लिए गढ़वाल मण्डल के उपायुक्त आरएस रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा में प्रतिदिन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के कार्यों का पर्यवेक्षण कर मुख्यालय को अवगत करायेंगे। इसके साथ ही जनपदीय नोडल अधिकारियों में देहरादून से प्रेम चन्द जोशी, हरिद्वार से महिमानंद जोशी, उत्तरकाशी से अश्वनी कुमार, रूद्रप्रयाग से मनोज सेमवाल, चमोली से अमिताभ जोशी, टिहरी राजेन्द्र सिंह पाल, पौड़ी से अजब सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में स्वच्छता संबंधी मानकों के पालन के लिए नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के आदेश दिये गये हैं। अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट समय समय पर उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.