शनिवार, जून 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पृथ्वी दिवस पर ले एक संकल्प अपने जीवन से हटाये प्लास्टिक

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2024 9:55 पूर्वाह्न
देहरादून : पृथ्वी दिवस है। आज का थीम Plastic vs Planet है। आइये, आज इस समीचीन विषय पर थोड़ा चिन्तन करें और संकल्प करें कि हम अपने घर में कोई प्लास्टिक लेकर नहीं आएंगे।तेजी से बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। पलास्टिक का बढ़ता उपयोग भी प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। प्लास्टिक प्रदूषण में सबसे ज्यादा योगदान प्लास्टिक की थैलियों (polythene bags) का होता है। आम तौर पर उपयोग में लायी जाने वाली ये पॉलीथिन की थैलियां सैकड़ों सालों तक न गलती है और न नष्ट होती हैं जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है।
हमें सभी एकल उपयोग प्लास्टिक को तेजी से समाप्त करने का सामाजिक आंदोलन चलाना चाहिए। प्लास्टिक उत्पादन अब प्रति वर्ष  380 मिलियन टन से अधिक हो गया है। पिछले दस वर्षों में जितना प्लास्टिक का उत्पादन हुआ है, उतना पूरी 20वीं सदी में नहीं हुआ था। पॉलीथिन के बैग्स पानी के साथ समुद्र में चले जाते है जिससे समुद्री जीव जंतुओं के जीवन पर खतरे का कारक बन जातें हैं, जिससे पूरा इको सिस्टम ही गड़बड़ा गया है।

आइये जानते हैं प्लास्टिक बैग्स से होने वाले नुकसान और खतरे के बारे में…

  • प्लास्टिक बैग्स बर्न करने पर हार्मफुल गैसेस निकालती हैं।
  • प्लास्टिक बैग्स को ब्रेकडाउन होने में हजारों साल लगते हैं।
  • प्लास्टिक बैग्स जब अल्ट्रावॉयलेट रेज  के संपर्क में आती हैं तो उनसे ग्रीन हाउस गैस निकलती है।
  • ये पालतू पशुओं से लेकर वन्यजीवों और समुद्री जीवों तक के लिए खतरनाक हैं।
  • ये एनवायरमेंट फ्रेंडली नहीं होने के साथ साथ काफी कम टिकाऊ होते हैं इसलिए बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा वेस्ट बनाते हैं।
  • प्लास्टिक बैग्स में इस्तेमाल किया गया डाई खाने को जल्दी खराब कर देता है।
  • प्लास्टिक बैग्स के कारण कृषि भूमि को नुकसान पहुंचता है।
  • प्लास्टिक बैग्स का कचरा ग्राउंड वाटर को भी दूषित कर देता है।

पॉलीथिन बैग्स के उपयोग से क्षति

  • पॉलीथिन बैग्स के कारण हर साल लाखों जीव जंतुओं की मौत हो जाती है। इनमें बड़ी संख्या व्हेल, डॉल्फिन, कछुओं पेंग्विनों की होती है जो खाने के साथ प्लास्टिक के बैग्स निगल लेते हैं।
  • प्लास्टिक को पूरी तरह से डीकंपोज होने में सैकड़ों साल लगते हैं, प्लास्टिक की थैलियां सबसे जल्दी वेस्ट में बदल जाती है लेकिन डीकंपोज नहीं होने के कारण जल, भूमि यहां तक कि ग्राउंड वाटर को भी प्रदूषित करती है।
  • प्लास्टिक की बैग्स में स्टोर किया गया या रखा हुआ खाना बहुत जल्दी खराब होने लगता है। प्लास्टिक के तत्वों के भोजन में मिल जाने से अस्थमा, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • यहां तक कि प्लास्टिक निर्माण के समय निकलने वाली जहरीली गैस पर्यावरण को प्रदूषित करती है।
  • प्लास्टिक बैग्स ड्रेनेज सिस्टम के लिए खतरा बन चुकी हैं।
  • प्रेगनेंसी के दौरान प्लास्टिक बैग्स के संपर्क में आने से बच्चे में जटिलताएं आने का खतरा होता है।
  • प्लास्टिक बैग्स के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले कैमिकल्स का महिलाओं के रिपोडक्शन हेल्थ पर खराब प्रभाव पड़ रहा है।
  • प्लास्टिक बैग्स पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।
  • पॉलीथिन हमारे जीवन में संकट का कारक है, अतः इस जिन्न को बोतल में बन्द करके ईको ब्रिक बनायें और इनका उपयोग किसी निर्माण में करें।
हमारी पारिस्थितिकी के संरक्षण को अब परोपकारिता या हमारी उदारता की अभिव्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक सख्त आवश्यकता के रूप में देखा जाना चाहिए। यद्यपि वर्तमान संरक्षण परिदृश्य चिंता बढ़ाता है, जैव विविधता पर हमला जारी है। आर्द्रभूमियों पर अतिक्रमण किया जा रहा है, वन्यजीव गलियारे गायब हो रहे हैं, नदियों का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है और मिट्टी से उसके पोषक तत्व छीने जा रहे हैं। कृपया पॉलीथिन थैली कदापि घर में न लायें। मैंने लगभग बीस वर्ष पूर्व यह संकल्प लिया था, जिसके सकारात्मक परिवर्तन मेरे जीवन में हुये हैं। हमें अपने घर को एक ‘हरित घर’ के रूप में विकसित करना चाहिए।

शुभ पृथ्वी दिवस!! 

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.