गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आंगन में खिले कमल के पांच फूल, कहा – रामनवमी के अवसर पर प्रकृति ने दिये शुभ संकेत, प्रदेश की पांचों सीट पर भाजपा को मिलेगी विजयश्री

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2024 4:56 अपराह्न
देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग बना कि घर के आंगन में पहली दफा कमलदल खिले और वह भी पांच। यह भी गजब संयोग है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान भी कमल है और राज्य में लोकसभा सीट भी पांच हैं।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार थम गया है। राजनीतिक दल चुनावी गणित लगाने में जुटे हैं। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। डा. रावत ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें पांच कमल खिले हैं। उन्होंने लिखा है कि यह कुदरत का अद्भुत संयोग है, जो प्रदेश के पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की विजयश्री का संकेत दे रहा है। डा. रावत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘‘रामनवमी के अवसर पर उनके आंगन में पहली बार कमलदल खिले हैं और वह भी पांच। प्रकृति ने पांच कमल फूल खिला कर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का शुभाशीष दिया है।’’
कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने कहा कि घर के आंगन में रामनवमी के पर्व पर पांच कमल के फूल खिलना अद्भुत संयोग है। प्रकृति ने पहले ही प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलने के संकेत दे दिये हैं। निश्चत तौर पर प्रदेश की जनता पिछली बार की भांति इस बार भी पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिलायेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सशक्त सरकार के गठन में भागीदार बनेगी। उन्होंने कहा कि पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार पांच लाख से अधिक वोटों से विजयश्री भी प्राप्त करेंगे। डा. रावत की फेसबुक पोस्ट पर उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं फेसबुक यूजर्स ने अपने-अपने कमेंट कर इसे शुभ संकेत बताते हुये जीत की अग्रिम बधाईयां दी हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
  • ऊर्जा और ईंधन बचत को धामी सरकार के  फैसले, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.