शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हल्द्वानी : पिता से कहा घर जा रहा हूं…, अस्पताल से मिली लाश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2024 10:08 अपराह्न

 

हल्द्वानी : यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 अप्रैल को दुकान से अपने पिता को घर जाने की बात कहकर निकला युवक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोज की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामला कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा। इस बीच पता चला कि एक लावारिस युवक अस्पताल में भर्ती है।

इसकी जानकारी लगते ही पिता सुशीला तिवारी मेडिकल अस्पताल पहुंचे  (STH)  पहुंच गए। जहां से बेटे की लाश ही मिली। पुलिस मामले को हादसा बता रही है, लेकिन, मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उसका कहना है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उसे मारा गया है।

मूल रूप से चंपावत जिले के रैगांव निवासी 25 वर्षीय सूरज अधिकारी देवलचौड़ स्थित मानपुर पश्चिम गांव में परिवार के साथ किराए पर रहता था और निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। सूरज के पिता दिलीप एसटीएच के पास खाने का ठेला लगाते हैं।14 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे वह घर जाने की बात कहकर पिता के ठेले से स्कूटी से रवाना हुआ, मगर शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिवार ने पुलिस में शिकायत की।
 
पुलिस के ढुलमुल रवैये को देखते हुए दिलीप ने कमिश्नर दीपक रावत से मालमे की शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक युवक STH में भर्ती है। इसके बाद दिलीप अस्पताल पहुंच गए, जहां गंभीर हालत में बेटे को आइसीयू में भर्ती देखा, मगर बुधवार तड़के सूरज ने दम तोड़ दिया। पिता का कहना है कि उसके बेटे की पीठ पर चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि उसे किसी ने मारा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

दलीप का कहना है कि 13 अप्रैल की रात कार सवार कुछ युवकों ने उसके ठेले पर खासा हंगामा किया। साथ ही धमकी भी दी। जिस वजह से उसने सूरज को बुलाया था। सुबह साढ़े सात बजे बेटा घर जाने की बात कहकर निकला। लेकिन उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होकर अस्पताल पहुंच गया। वहीं, इस मामले में कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है की 14 अप्रैल को युवक लापता हुआ था। अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। प्राथमिक जांच में हादसे में घायल होने की बात हो रही है। परिवार के कहने पर मामले की जांच की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.