शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल एवं एसपी अक्षय कोंडे ने संयुक्त रूप से सुरक्षा कर्मियों को किया ब्रीफ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 17, 2024 5:43 अपराह्न
बागेश्वर : जिले की दोनों विधानसभाओं में कुल 381 पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराने के लिए तैनात पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स,वनकर्मी,होमगार्ड,पीआरडी आदि सुरक्षा कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल एवं एसपी अक्षय कोंडे ने संयुक्त रूप से बुधवार को बीडी पांडेय डिग्री कालेज प्रेक्षागृह में चुनाव प्रक्रिया के अंतिम दौर पर ब्रीफ करते हुए
लोक सभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न और पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
लोक सभा चुनाव में तैनात सुरक्षा बलों को सम्बोधित करती हुई जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल सेक्टर पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय एवं सुझ-बूझ व शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान समय से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कर्मी धैर्य व सूझबूझ से कार्य करें तथा मतदान स्थल पर अनुशासन बनाएं रखेगें तथा संयमित व्यवहार बनाएंगे। उन्होनें कहा कोई भी सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ मतदेय स्थल के भीतर कतई प्रवेश नहीं करेगें तथा मतदान परिसर के 100 मीटर परिधि के अंदर अनावश्यक भीड़ कतई जमा नहीं होने देगें व निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करना व कराना सुनिश्चित करेगें। किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या आती है तो तुरन्त अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करेगे। कोई भी सुरक्षाकर्मी मतदान के दौरान बूथ को कतई नहीं छोड़गें व मतदान पार्टियों के साथ अन्तिम समय ईवीएम जमा होने तक बने रहेगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की मतदान की गोपनीयता बनाएं रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पोलिंग बूथ पर मोबाइल फोन, कैमरा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है, इसका विशेष ध्यान सुरक्षाकर्मी रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने सभी सुरक्षा कर्मियों को पूर्ण निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए निर्विघ्न मतदान कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयंमित होकर मर्यादित भाषा के प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी निर्धारित ड्यूटी समय से आदा घंटे पूर्व उपस्थित होगें तथा पोलिंग पार्टियों के साथ ही रहेंगे। किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शान्तिपूर्वक मतदान कराने एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु 2 डीएसपी,7 इंस्पेक्टर,37 सब इंस्पेक्टर,12 अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर,532 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल,51 वन कर्मी,810 होमगार्ड, 206 पीआरडी,2 प्लाटून एसएसबी 1 प्लाटून आईटीबीपी, 2 कंपनी पीएसी लगाई गई है। इस अवसर पर एआरओ/एसडीएम कपकोट अनुराग आर्य, बागेश्वर मोनिका,सीओ पुलिस अंकित कण्डारी सहित अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.