सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गरुड़ में जनसभा, कहा पीएम के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2024 6:12 अपराह्न

गरुड़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गरुड़ के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश से सभी के लिए अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अपील की। सीएम ने कहा पीएम के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत विश्व की बड़ी शक्ती के रूप में आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत का डंका बजा है। विश्व को आज हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार रहता है। पीएम के नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और आत्मनिर्भरता की नई बुलंदी को छू रहा है।

सीएम धामी ने कहा पिछले 10 सालों में देश में सड़कों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत पूरी दुनिया के सामने विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। सीएम ने कहा निश्चित ही गरुड़ बागेश्वर क्षेत्र 19 अप्रैल को मतों का नया रिकॉर्ड बनाएगा। सीएम ने कहा पीएम मोदी ने जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना शुरु कर अपनी गारंटियां पूरी की हैं। जिससे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

सीएम ने पीएम के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में CAA लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। इस वर्ष पहली बार राम नवमी, भगवान राम अपने घर में मनाएंगे। आज भारत की सेना सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का सेना से विशेष लगाव है। दशकों बाद वन रैंक- वन पेंशन की मांग को पूरा किया गया है। सैनिकों को अच्छे वस्त्र और शस्त्र देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाई। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। सीएम धामी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना शुरु की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यमकेश्वर विधानसभा में बदलाव की आहट, समाजसेवी नेगी बनते जा रहे हैं जनता की पहली पसंद
  • नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
  • एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल
  • फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल
  • दिल्ली मैराथन में वाण की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी जीता रजत पदक
  • खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या
  • विराट हिंदू सम्मेलन में बोले सीएम धामी, हिंदू समाज की एकता का महापर्व
  • संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी, छात्रवृत्तियां वितरित
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.