रूडकी : जनपद हरिद्वार के रूडकी क्षेत्र में शनिवार को झबरेडा विधानसभा गाँव रहीमपुर मे जिला पंचायत निधि द्वारा लगभग 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित ईन्टर लॉकिग सडक व हैंडपम्पो के निर्माण का लोकार्पण जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि ने फीता काटकर किया.
सपना वाल्मीकि ने कहा कि क्षेत्र के विकास मे धन की कमी नही आने दी जायेगी. जिस विश्वास के साथ क्षेत्र के लोगो ने हमे जिताया उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कलीम खान, जितेन्द्र पंवार, पंकज सोनकर, मदरसा रहिमपुर के प्रबन्धक कारी मौ. कलीम अहमद, खुर्शीद आलम गौड, जुनैद आलम, नईम गौड, राव जाकिर, बॉबी कांगडा, आतेश आदि लोग उपस्थित रहे.




Discussion about this post