रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निर्वाचन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निष्ठावान एवं धैर्यपूर्वक सम्पादित करें कार्मिक – जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2024 3:45 अपराह्न
टिहरी : आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत शुक्रवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग की 162 पोलिंग पर्टियों के 680 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया, जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। मतदान कार्मिकों का 06 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 04 अप्रैल से 09 अप्रैल, 2024 तक नगर पालिका परिषद् हॉल बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए मतदान कार्मिकों को निर्वाचन से संबंधित जानकारी देते हुए उनके शंकाओं का समाधान किया गया। मतदान कार्मिकों को कन्ट्रोल यूनिट(सीयू), बैलेट यूनिट(बीयू) एवं वीवीपैट का अच्छे से प्रशिक्षण लेने, ईवीएम एवं वाहन खराब होने की दशा में तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचित करने, ईवीएम को सुरक्षित रखने, किसी का आतिथ्य स्वीकार न करने, चिन्ह्ति स्थान पर ठहरने तथा सभी कार्मिकों को टीम भावना से कार्य करने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही छोटी-छोटी बात को कार्मिक अपनी डायरी में नोट कर लें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में उन्हें सुविधा हो सके। कहा कि वेबकास्टिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता को विशेष ध्यान रखा जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया को उत्साहपूर्वक, सरलता एवं सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान से संबंधित प्रारूप/पत्र/लिफाफे, पीठासीन अधिकारी की डायरी एवं रिपोर्ट, मॉकपोल से मतदान समाप्ति तक की घोषणाएं, रिकार्ड रखने के प्रारूप, मतदान हेतु तैयारी के विभिन्न चरणों, मशीन सील करने, मतदान सामाग्री आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सीयू, बीयू और वीवीपैट के संबंध हेण्ड्सऑन जानकारी दी गई तथा वीडियों के माध्यम से मॉकपोल का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही पीडीएमएस (पोलिंग डे मॉनिटरिंग सिस्टम) एवं वेब कास्टिंग एवं वीडियोग्राफी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मतदान कार्मिकों को ईवीएम क्लोज और सील करने की प्रक्रिया, मॉकपोल, रिजर्व मशीन, वेबकास्टिंग आदि की बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर नोडल ऑफिसर स्वीप/सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम के.के. मिश्रा, एआरओ देवप्रयाग सोनिया पंत, एआरओ टिहरी संदीप कुमार, नोडल ऑफिसर प्रशिक्षण/सीईओ एस.पी. सेमवाल, मास्टर ट्रेनर एम.एम.खान, दीपक रतूड़ी, रमना त्रिपाठी, अभिलाषा भट्ट, सुशील तिवारी, देवेन्द्र भण्डारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.