रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2024 1:35 अपराह्न

होम वोटिंग के साथ चमोली में लोकतंत्र के महापर्व का 08 अप्रैल को होगा आगाज।

चमोली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत होम वोटिंग को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की उपस्थिति में शुक्रवार को मास्टर ट्रेनरों द्वारा पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पोलिंग कार्मिकों  को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद चमोली में 08 अप्रैल को होम वोटिंग संपन्न कराई जाएगी। किसी कारण से जो लोग छूट जाएंगे उनको 10 अप्रैल को मतदान का अंतिम अवसर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक जो अपने बूथ पर जाने में सक्षम नही है, उनको होम वोटिंग की सुविधा दी है। जनपद चमोली में 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 345 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए अपना आवेदन किया है। जिसमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 111, थराली विधानसभा में 116 और कर्णप्रयाग विधानसभा में 118 मतदाता शामिल है। होम वोटिंग के लिए बद्रीनाथ विधानसभा में 19, थराली विधानसभा के लिए 14 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 22 सहित कुल 55 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में मतदान कार्मिक प्रथम और मतदान कार्मिक द्वितीय के साथ सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को पूरे मनोयोग से निर्वाचन के सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर निर्वाचन, एक नया निर्वाचन होता है, नए निर्देश होते है। आयोग के दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंका और संशय का समाधान करें। होम वोटिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि होम वोटिंग के लिए सभी पार्टियों को 08 अप्रैल को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रवक्ता एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत एवं जयवीर रावत ने मतदान दलों को होम वोटिंग की तकनीक के बारे व्यावहारिक जानकारी दी और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ आरके पांडेय, एआरओ संतोष कुमार पांडेय, एआरओ अबरार अहमद आदि उपस्थित थे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.