गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस ने हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार को दिया समर्थन

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2024 6:33 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस (यू आर पी ए) ने दिया उमेश कुमार को समर्थन । उत्तराखंड में लगभग आधा दर्जन क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन  उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार तथा विधायक उमेश कुमार को समर्थन दिया है। इसके अलावा यूआरपीए गठबंधन ने पहले ही टिहरी सीट पर बॉबी पवार, पौड़ी सीट पर आशुतोष नेगी, अल्मोड़ा से किरण आर्य, नैनीताल लोकसभा से शिव सिंह रावत को अपना समर्थन दिया है। उमेश कुमार ने समर्थन दिए जाने पर यूआरपीए गठबंधन का आभार व्यक्त किया। उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार मे अभी तक सभी सांसद प्रवासी पंछियों की तरह आते जाते रहे हैं, लेकिन इस बार हरिद्वार से स्थानीय निर्दलीय विधायक को भेजा जाना चाहिए।
उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस (यू आर पी ए) के संयोजक शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्तमान खानपुर विधायक उमेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार हैं तथा उत्तराखंड की सभी सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जग जाहिर है, इसलिए यू आर पी ए गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड विकास पार्टी, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी, उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी तथा हिमालय क्रांति पार्टी ने हरिद्वार सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार को समर्थन देने का निर्णय किया है।
शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पिछले 23-24 वर्षों से भाजपा तथा कांग्रेस दोनों दलों के सांसद संसद में मौन धारण कर लेते हैं। इनसे कभी पूरी सांसद निधि तक खर्च नहीं हो पाती ऐसे में विकास की बात करना ही बेमानी है। इसलिए पूरे उत्तराखंड समाज को इस बार देश की संसद में उत्तराखंड के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार तथा विधायक उमेश कुमार को संसद में भेजने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।
संजय डोभाल ने कहा कि उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्रियों के बड़े भ्रष्टाचारों को बेनकाब करने में उमेश कुमार की भूमिका सर्वोपरि रही है, इसलिए यदि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से बचाना है तो उमेश कुमार जैसे प्रत्याशियों को अपना पूरा जन समर्थन प्रदान करना चाहिए।
नैनीताल लोकसभा सीट पर शिवसिंह रावत को समर्थन, इसके अलावा नैनीताल लोकसभा सीट पर पूर्व सैनिक ऑफिसर शिव सिंह रावत को अपना समर्थन देते हुए जनता से उनको जीतने की अपील की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस मे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल,  प्रमोद डोभाल और मोहन सिंह गुसाई, राजेद्र गुसांई, उपेंद्र सकलानी, रिंकी कुकरेती, संजय तितोरिया, प्रवीण कुमार, प्रशांत भट्ट, गुलाब सिंह रावत, रजनी मिश्रा, विनोद कोटियाल, आशीष उनियाल, धर्मपाल, विजेंद्र, राजेश चौहान, कुलदीप शर्मा, परमानंद बलोदी, भरत सिंह राणा, दरबान नैथानी, आदि मौजूद थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.